ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी, एक सप्ताह बाद पकड़ाए बदमाश, 92 लीटर डीजल जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी, एक सप्ताह बाद पकड़ाए बदमाश, 92 लीटर डीजल जब्त

By Mohan Rao
Published: October 14, 2023
Share
डीजल लूट के आरोपी
SHARE

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने डीजल लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअसल लुटेरों ने रात में ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी थी और फरार हो गए थे। ट्रेलर चालक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। एक सप्ताह बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने इसम मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 92 लीटर डीजल बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों CG-12-AM- 2064 भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 395 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

बता दें इस मामले में धमेन्द्र मानेश्वर निवासी पिपरिया तहसील बैहर जिला बालाघाट (मप्र) ने थाना अकलतरा में 7 अक्टूबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर की रात में आल्हा पेट्रोल पम्प अकलतरा के पास ट्रेलर को खड़ी कर सोया था। आधी रात के बाद लगभग 3 बजे के आस-पास सफेद स्कापियों से 3-4 लोग उतरे और उससे मारपीट कर ट्रेलर की टंकी से डीजल को निकाल कर ले गये। यही नहीं इस दौरान चारों बदमाशों ने पार्थी के पर्स में रखें 1860 रुपए भी लूट लिए।

शिकायत के बाद पुलिस लगातार बदमाशों का पता लगा रही थी। इस दौरान आसपास के सीसी टीवी फुटेज भी जांचे गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बगडबरी थाना बलौदा निवासी अमित भारद्वाज, अजय भास्कर व शिव रजक को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर डीजल लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही 92 लीटर लूट का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों CG-12-AM- 2064 कीमती 8,00,000/ रु को बरामद कराया गया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, एएसआई अरुण सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

महामारी के बीच भारत ने जमकर खरीदे हथियार, सेना पर खर्च के मामले में बस अमेरिका-चीन से पीछे
डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा, अभियान से जुड़ने सभी से की अपील
सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर
सुकमा में दो हार्डकोर नक्सलियों सहित 16 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 8-8 लाख के इनामी भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रेनों की लेटलतीफी पर बोले सीएम बघेल : छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 सांसद भी नहीं चलवा पा रहे ट्रेन
Next Article बीएसएफ का आदिवासी युवा विनिमय प्रोग्राम : 30 युवाओं का पहला जत्था हुआ दिल्ली रवाना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?