ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिंदगी में नहीं देखा ऐसा रोड शो… बंगाल में दीदी पर गरजे अमित शाह, लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जिंदगी में नहीं देखा ऐसा रोड शो… बंगाल में दीदी पर गरजे अमित शाह, लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे

By @dmin
Published: December 20, 2020
Share
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने बंगाल दौरे के दूसरे दिन बीरभूम जिले में रोड शो किया। बड़ी संख्या में उमड़े जनसैलाब के सामने अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा रोड शो नहीं देखा है। इसके साथ ही, शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) पर भी खूब निशाना साधा।

बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए अमित शाह ने कहा, ‘आज का जैसा रोड शो मैंने पहले कभी नही देखा। यह रोड शो बंगाल की जनता का नरेंद्र मोदीजी के प्रति विश्वास को दिखाता है। यह जनता का ममता दीदी के प्रति गुस्से का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो परिवर्तन होने वाला है, वह विकास के लिए है और इसे आगे ले जाएगा। यह परिवर्तन बांग्लादेश से घुसपैठ को रोकने और राजनीतिक हत्याओं को रोकने के लिए हो रहा है।
शाह ने कहा, ‘बीजेपी जहां भी सत्ता में आई है, राज्य विकास की राह पर चला है। वहीं, बंगाल विकास की राह से दूर हट गया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। इस दौरान उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए। पूरे रोड शो में काफी देर तक ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे।

Huge crowd at HM Shri @AmitShah's roadshow in Bolpur, West Bengal. Watch LIVE at https://t.co/B0a2Z0CrTb #BengalWithBJP pic.twitter.com/RVGzJ3siXn

— BJP LIVE (@BJPLive) December 20, 2020

बाउल गायक के घर किया शाह ने लंच
बंगाल दौरे के दूसरे दिन अमित शाह ने बाउल गायक के परिवार के साथ लंच किया। इस दौरान, बीजेपी नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय समेत आदि मौजूद थे। शाह समेत बीजेपी नेताओं ने गायक से संगीत भी सुना। वहीं, इससे पहले शाह बीरभूम के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय गए, जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, अमित शाह ने स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक बोलपुर में रोड शो किया।

#WATCH | West Bengal: A 'Baul' singer performed for Union Home Minister and BJP leader Amit Shah in Bolpur, earlier today. pic.twitter.com/Xa8iz7unjN

— ANI (@ANI) December 20, 2020

शुभेंदु अधिकारी ने थामा था बीजेपी का दामन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार में कद्दावर नेता रहे शुभेंदु अधिकारी ने आखिरकार शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया था। अमित शाह की पशिम मेदिनीपुर के मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक रैली में 11 विधायक, एक संसद सदस्य और एक पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता शुभेंदु अधकारी पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों में से थे। राज्य विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भाजपा में शामिल हुए अन्य विधायकों में तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दीपाली विश्वास, सुकरा कुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बानसरी मैती शामिल थे।

एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में निसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर कल
समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड
महतारी न्याय रथ के सफल संचालन के लिए प्रदेश के इस जिले का हुआ सम्मान
आदिवासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा आरक्षण संबंधी पारित विधेयक : CM भूपेश बघेल
भारत में कोरोना: सक्रिय मामले 2 लाख के नीचे….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकाश में अनोखी खगोलीय घटना… 397 साल बाद कल गुरु और शनि होंगे एक दूसरे के सामने आकाश में अनोखी खगोलीय घटना… 397 साल बाद कल गुरु और शनि होंगे एक दूसरे के सामने
Next Article पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?