ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा
दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाया, पति समेत छह पर मुकदमा
SHARE

सिकन्द्राबाद (एजेंसी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को तेजाब पिला दिया। पीडि़ता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि आरोपी घर में ताला लगाकर भागे हुए हैं।
थाना नीमगांव क्षेत्र के पीडि़ता रुचि मिश्रा 27 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी सुनौरा निवासी अनूप कुमार पुत्र रामकिशोर के साथ हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिये आए दिन प्रताडि़त करते थे, जिसके चलते पति अनूप कुमार, शकुंतला देवी, मीरा देवी, ललित कुमार, गंगा देवी और पूजा देवी ने उसे पकड़कर जबरन तेजाब की बोतल से उसके मुंह में तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पीडि़ता को बेहजम सीएचसी में दिखाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि, आरोपी घर पर ताला डालकर भाग गए। मामले में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि पीडि़ता के पैर जले हैं, डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

डॉक्टर ने कराई उलटी तो निकले मांस के लोथड़े
पीडि़ता रुचि मिश्रा के भाई और थाना हैदराबाद के जड़ौरा निवासी नितेश मिश्रा ने बताया कि बहन के पति समेत घर के अन्य सदस्यों ने न सिर्फ उनकी बहन के जबरन तेजाब पिलाया बल्कि उसको आग भी लगाई, जिससे पीडि़ता के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है। जबकि, जिला अस्पताल में जब डॉक्टर ने बहन को उलटी करवाई तो तेज़ाब में जलने की वजह से उसमें मांस के लोथड़े भी गिरे।
भाई नितेश मिश्रा का कहना है कि दो मई 2018 को उसने अपनी बहन रुचि की शादी थाना नीमगांव के सुनौरा निवासी अनूप कुमार के साथ सामथ्र्य अनुसार दान दहेज देकर की थी। लेकिन, वह लगातार दहेज की मांग करते रहते थे। बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव मे एक पड़ोसी की शादी मे अधिक दहेज देखकर सोने की चेन और एक लाख रुपये की ससुराल वालों ने मांग की थी, जिसको लेकर वह परिवार समेत बहन के घर जाकर आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया था। लेकिन, अगले ही दिन बहन को पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने जबरन तेजाब की बोतल मुंह में डालकर उसे तेजाब पिला दिया। 
सूचना पर वह लोग बहन को पहले बेहजम सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 18 मई को थाने में तहरीर देने के बाद मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने पीडि़त बहन के बयान बुधवार को जिला अस्पताल में दर्ज कराये हैं। बताया कि ससुराल वाले उनकी बहन की हत्या कर पति की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। भाई ने बताया कि उसकी बहन की दो साल की एक बच्ची भी है, जिसे वह अपने साथ लेकर चले आए हैं।

जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक: पाकिस्तान में मची खलबली, सेना प्रमुख संग आईएसआई मुख्यालय पहुंचे इमरान
छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स, 2.13 लाख मीट्रिक टन की डील
राजिम माघी पुन्नी मेला में लगे गढ़कलेवा के स्टाॅल में छत्तीसगढ़ी पकवानों की महक
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में 5 हजार 680 नए केस…. 9 हजार 448 मरीज डिस्चार्ज…. 146 लोगों की मौत
Next Article अमेरिका निवासी छत्तीसगढिय़ों ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रयासों की सराहना करते हुए मदद के लिए बढ़ाया हाथ…. मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा यह सार्थक पहल अमेरिका निवासी छत्तीसगढिय़ों ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रयासों की सराहना करते हुए मदद के लिए बढ़ाया हाथ…. मुख्यमंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा यह सार्थक पहल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?