ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी केन्द्र रणवीरपुर में 13 लाख रूपए का अमानक धान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

धान खरीदी केन्द्र रणवीरपुर में 13 लाख रूपए का अमानक धान बरामद

By @dmin
Published: February 11, 2020
Share
SHARE

जिला स्तरीय टीम की कार्यवाही
कवर्धा। धान खरीदी केन्द्र रणवीरपुर में बारह लाख रूपए मूल्य के 1201 बोरा नया पुराना और बदरायुक्त अमानक धान जिला स्तरीय टीम बरामद की है। यह धान पांच अलग-अलग ग्रामीणों का बताया गया है। इसके अलावा खाद्य और राजस्व विभाग की टीम ने सहसपुर लोहारा के सूरज ट्रेडर्स में 62 बोरा व धमकी के गल्ला व्यापारी जितेन्द्र ठाकुर से 70 बोरा धान भंडारण करने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। कुल जब्त की गई धान की अनुमानित कीमत 13 लाख रूपए बताई जा रही है।
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा अमानक धान पकड़ने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय संयुक्त टीम के उप पंजीयक भूपेद सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित नोडल अधिकारी ब्रदी चन्द्रवंशी सहित प्रबंधक रोहित चन्द्रवंशी, आरपी श्रीवास तथा एसके यादव द्वारा रणवीरपुर धान खरीदी केन्द्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें त्रिलोक सिंह का लगभग 244 कट्टा धान, संतोष वैष्णव का 489 कट्टा धान, मोहित सिंह का 192 कट्ा धान, भूपेन्द्र का 150 कट्ा, सुखराम का 126 कट्ा कुल 1201 कट्ा धान बिना अनुमति के डंप करना पाया गया। जांच में सभी धान नया-पुराना और मिश्रित तथा बदरायुक्त अमानक स्तर का था। ग्राम कोटवार एवं उपस्थित किसानों की मौजूदगी में सभी धान को आगामी 20 फरवरी तक समिति प्रंबधक के सुपर्द में रखा गया है। वहीं खाद्य निरीक्षक कल्याणी मरकाम एवं मंडी उप निरीक्षक टी.आर.साहू द्वारा सहसपुर लोहारा के सूरज ट्रेडर्स के यहा 62 बोरा धान मंडी अधिनियंम के तहत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। तहसीलदार मनोज रावटे, खाद्य निरीक्षक जानकीशरण कुशवाहा, मंडी स्टॉफ अशोक गुप्ता द्वारा गल्ला व्यापारी जितेन्द्र ठाकुर ग्राम पंचायत धमकी कवर्धा के यंहा 70 बोरा धान बिना वैध दस्तावेज के भंडारण करने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

जम्बोरेट कैंप के विजेताओं को महाप्रबंधक व सेक्रो अध्यक्षा ने किया पुरस्कृत
माघ मेला में भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
अजीम प्रेमजी एशिया के सबसे उदार समाजसेवी, इस साल 52750 करोड़ रु के शेयर दान किए
धरती के नजदीक से गुजरा बस के आकार का उल्कापिंड, नासा तक को नहीं लगी भनक
शिक्षा मिशन से दुर्ग को तीन वर्षो से नहीं मिली राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोरमदेव शक्कर कारखाना के कर्मचारी हड़ताल पर
Next Article दिल्ली में 63 कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?