ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवकीनंदन महाराज को मिली जिंदा जलाने की धमकी, सऊदीअरब से आया था फोन… पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देवकीनंदन महाराज को मिली जिंदा जलाने की धमकी, सऊदीअरब से आया था फोन… पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By Mohan Rao
Published: December 26, 2022
Share
देवकीनंदन महाराज को मिली जिंदा जलाने की धमकी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। भागवत कथा वाचक और वृंदावन में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज को जिंदा जलाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है महाराज को यह कॉल सउदी अरब से आया था और अज्ञात कॉलर ने गाली गलौच करते हुए चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज इस समय खारघर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। वहीं उन्हें धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस कॉलर के खिलाफ अपराध दर्ज कर महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार  देवकीनंदन महाराज के पर्सनल मोबाइल नंबर पर यह कॉल आया था। जिसे रिसीव करने पर फोन करने वाले शख्स ने महाराज पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया और फिर वह अश्लील गालियां देने लगा। महाराज के विरोध करने पर उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। डेढ़ मिनट के कॉल का उनके साथी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने 298, 504, 506, 507 धाराओं के तहत एक एनसीआर दर्ज की है।

इससे पहले भी मिली हैं धमकियां
हिंदुत्व की प्रखर आवाज बने देवकीनंदन महाराज को इससे पहले भी कई बार जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकियां मिल चुकी हैं। जिसमें प्रियाकान्तजू मंदिर पर किसी मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नरसंहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। वृन्दावन कोतवाली में भी इस सबंध में मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त एक बार कथा के लिए दिल्ली जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है।

सर्वे में छुटे हुए लोगों के लिए एक और मौका, निगम के दो वार्डों में चल रहा सघन अभियान, 5 तारीख तक जुड़ा सकते है नाम
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, एक युवक की मौत…
बड़ा हादसा: राजनांदगांव में हादसे के बाद कार में लगी आग, माता-पिता और तीन बेटियोंं की जिंदा जलने से मौत
जन-जन तक कृषि उपज व सेवाओं का लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है एफसीआई: जीएम
छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking: Mahadev Book Id: सौ अंको के मायाजाल के 18 तांत्रिक गिरफ्तार, दिल्ली से रायपुर ले आई पुलिस
Next Article परिवार के साथ घूमने गया था कारोबारी : इधर चोरों ने साफ कर दिया घर, लाखों रुपए कैश व जेवर पार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?