ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : विधायक देवेन्द्र यादव को जमानत मिलने की खुशी, समर्थकों ने मिठाई बांटकर व आतशबाजी कर मनाया जश्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : विधायक देवेन्द्र यादव को जमानत मिलने की खुशी, समर्थकों ने मिठाई बांटकर व आतशबाजी कर मनाया जश्न

By Mohan Rao
Published: February 20, 2025
Share
SHARE

भिलाई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। विधायक यादव पिछले छह महीनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे, और उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों में उल्लास फैल गया है। विधायक के जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भिलाई के जगह-जगह पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

बता दें की 15-16 मई 2024 की रात, बलौदाबाजार जिले के महकोनी गांव में स्थित अमर गुफा में धार्मिक चिन्ह को नुकसान पहुंचाने की घटना घटी, जिससे सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल हुए। सभा के बाद, आक्रोशित भीड़ ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की, कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस हिंसा में विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 17 अगस्त 2024 को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, विधायक यादव की जमानत याचिकाएं बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट, जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार, और हाईकोर्ट बिलासपुर में खारिज हो चुकी थीं। अंततः, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जहां 20 फरवरी को सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जो विधायक यादव के खिलाफ आरोपों को साबित कर सके।

जमानत की खबर मिलते ही भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी, और खुशी मनाई। विधायक के जन्मदिन के अगले ही दिन यह खुशखबरी मिलने से समर्थकों में उत्साह दोगुना हो गया।विधायक के जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह पर समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस मौके पर सौरभ कुमार ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और यह फैसला उनके विश्वास की जीत है।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि बेहद हर्ष का विषय है भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव फिर से जनता के बीच होंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि आज बेहद खुशी का दिन है उच्चतम न्यायालय के द्वारा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दी है, कार्यकर्ता और आम जनता को मिठाई वितरण कर कर खुशी जाहिर की गई। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था।  विधायक देवेंद्र यादव के सुप्रीम कोर्ट के वकील हर्षदीप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिल गई है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में कहीं भी संदीप्तता नहीं पाई गई इसीलिए देवेंद्र यादव को जमानत दी जा रही है।

Breaking News : महतारी वंदन योजना के नाम पर महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास, भाजपा के दो प्रत्याशियों को नोटिस
देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया सैलाब… देखते ही देखते भवन और दुकानें हुईं जमींदोज
भिलाई के मैत्री बाग में बढ़ा सफेद शेरों का कुनबा, शेरनी रक्षा ने दिया तीन शावकों को जन्म… जानिए अब कितने हुए सफेद शेर
Big news : एमआईसी में सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव अब गार्डन में लगेगी अटल जी की प्रतिमा, जल्द होगा लोकार्पण
नीरज पाल महापौर तो गिरवर साहू बंटी होंगे सभापति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा, सीएम साय से मिले इसरो के अध्यक्ष… कृषिक्षेत्र के डेवलप पर हुई चर्चा
Next Article छत्तीसगढ़ में 24 घंटे दुकान खुले रखने की आजादी, ऐतिहासिक फैसले से मिलेगा रोजगार को बढ़ावा… सरकार की आय भी बढ़ेगी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?