ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्यों को मिल रही है गति: डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्यों को मिल रही है गति: डहरिया

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पलौद में नए मंडी चबूतरा का लोकार्पण और गौठान निर्माण का भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पलौद एक पुराना और बड़ा गांव है। वर्षों से यहाँ धान उपार्जन के साथ संग्रहण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक व्यवस्थित मंडी चबूतरे की कमी महसूस हो रही थी, आज नया चबूतरा बनने के बाद यहाँ धान के उपार्जन सहित संग्रहण कार्य में आसानी होगी।
पलौद के कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान हितैषी है। किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की गई। किसानों का कर्ज माफ किया गया। बिजली बिल हाफ कर राहत दी गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इस साल किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि सरकार द्वारा 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों सहित आम नागरिकों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आरंग विधानसभा में धान उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए नए केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि भी जारी की गई है। इससे आरंग क्षेत्र के लोगों को अनेक सुविधाए मिलेगी।

पलौद ग्राम के कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने धान खरीदी चबूतरा निर्माण लागत राशि 19 लाख 50 हजार, महिला स्व सहायता समूह भवन 14 लाख 50 हजार,पचरी निर्माण कार्य ढाई लाख,6-6 लाख की लागत से पटेलपारा में सामुदायिक भवन और शेड निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने यहां की सरपंच की मांग पर मेन रोड से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने नया रायपुर क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने और वहां के लोगों को रोजगार से जोडऩे की बात कहीं। इस दौरान ग्राम पलौद की सरपंच तारिणी साहू, जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे, जनपद सदस्य इंदिरा टीका पटेल,सहकारी समिति के अध्यक्ष कैलाश साहू,सरपंच कयाबंध छन्नू लाल कोशले, बरोदा सरपंच रईस बांधे, ईश्वरी मानिकपुरी, बलदाउ चंद्राकर, कोमल साहू, चंद्रिका भारती, मोहन साहू,राजेश साहू, रेखलाल पात्रे, राजुमार चंद्राकर, संतोष तारक, बखरिया साहू, चंद्रशेखर साहू, हेमंत साहू, छन्नू साहू, सहदेव धीवर आदि उपस्थित थे।

रायपुर में कल से कमिश्नर सिस्टम, सरकार ने जारी की अधिसूचना… नगरीय व ग्रामीण दो जिले बने
अंतरिक्ष वैज्ञानिक की देशभक्ति का जलवा कायम, नंबी नारायणन की बायोपिक रविवार को भी आगे निकली
ट्रेक्टर से टकराकर घर में घुसी हाइवा, मलबे में एक घंटे दबी रही महिला, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
एनआईटी में “नशा विरोधी रैली” निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, पुतिन ने परिवार को साइबेरिया भेजा, वॉर ड्रिल के दिए आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona infected एयर इंडिया वन की पहली उड़ान में राष्ट्रपति कोविंद ने किया सफर, तिरुपति में करेंगे भगवान के दर्शन
Next Article Naxalite in Jharkhand: IED blew up 12 buildings of forest department, search continues कोरोना की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक … सीएम बघेल भी हुए शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?