ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiVaishali Nagar

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

By Mohan Rao Published September 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। आगामी नगर पालिक निगम चुनाव के ठीक पहले वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। विधायक रिकेश सेन की विशेष पहल और सक्रिय प्रयासों के चलते राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 1 से वार्ड 37 तक के लिए कुल 20 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपये के विकास कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक द्वारा शासन को भेजे गए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्ताव पर मुहर लगने से क्षेत्र के 37 वार्डों में लंबे समय से प्रतीक्षित बुनियादी अधोसंरचना के कार्यों को गति मिलेगी।

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार वार्ड 1 से 37 के अंतर्गत कुल 85 महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों के आंतरिक व मुख्य अधोसंरचना विकास हेतु 20.03 करोड़ रुपए से अधिक तथा पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइनर पोल लगाने हेतु 49 लाख रुपये की राशि शामिल है। इस प्रकार केवल वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड 1 से 37 के लिए कुल 2052.43 लाख रुपये की भारी-भरकम स्वीकृति राज्य शासन से हासिल की गई है।

सड़क, नाली, डामरीकरण और प्रकाश व्यवस्था का बिछेगा जाल

संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 37 वार्डों में जनसुविधा से जुड़े प्राथमिक कार्यों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। खम्हरिया मुक्तिधाम मार्ग व गलियों में 40 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण होगा। स्मृति नगर, पुष्पक नगर एवं आनंद नगर में लगभग 58.75 लाख रुपये से आरसीसी नाली का जाल बिछेगा। नेहरू नगर एलआईजी में सीसी रोड व नाली हेतु 40 लाख, दक्षिण गंगोत्री एवं लोधीपारा क्षेत्र में डामरीकरण व सीमेंटीकरण, तथा राधिका नगर एवं कल्याण समिति क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट व मार्ग सीमेंटीकरण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड सुंदर नगर, फरीद नगर में कव्हर नाली व सीमेंटीकरण के कार्य होंगे। शिक्षक नगर, विवेकानंद नगर व सनातन नगर में 40 लाख की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। साकेत नगर भेलवा तालाब से कृष्णा ग्रांड सिटी तक सड़क व नाली के लिए 75 लाख, अंबेडकर नगर में डामरीकरण, सीमेंटीकरण व नाली निर्माण के लिए 114 लाख, तथा वैशाली नगर व काली बाड़ी मैदान में पेवर ब्लॉक, आरसीसी नाली, डोमशेड व ट्यूबुलर पोल स्थापना के लिए 145 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

कैलाश नगर एवं परशुराम मार्ग में 95 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण होगा। हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर व एमआईजी क्षेत्र में सड़क, नाली व सीवरेज नवीनीकरण हेतु 150 लाख, जवाहर नगर में सीमेंटीकरण, कलवर्ट और सीसी रोड के लिए 178.99 लाख, तथा राम नगर व कब्रिस्तान क्षेत्र में नाला रिटेनिंग वॉल व सीसी रोड निर्माण हेतु 241.68 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अतिरिक्त शास्त्री नगर, प्रेम नगर, वृंदा नगर एवं प्रगति नगर में आंतरिक सड़कों के सीमेंटीकरण के कार्य कराए जाएंगे। आदर्श नगर कबीर भवन व जेपी नगर मार्ग पर 28 लाख रुपये से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण होगा। बैकुंठधाम क्षेत्र में नाली, सीमेंटीकरण व पेवर ब्लॉक, संतोषी पारा एवं शिवाजी नगर में सीसी रोड व नाली पुलिया कव्हर कार्य, तथा किशन चौक, टाटा लाइन, रवि रविदास नगर एवं चटाई क्वार्टर क्षेत्र में सीमेंटीकरण व नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं।

नगर निगम चुनाव से पहले इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति को विधायक रिकेश सेन का बड़ा विकासात्मक व रणनीतिक कदम माना जा रहा है। वार्ड 1 से 37 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों, बस्तियों और प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में जल निकासी, जर्जर सड़कों के डामरीकरण और प्रकाश व्यवस्था की मांग स्थानीय नागरिक लंबे समय से कर रहे थे। एक साथ 20.52 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की मंजूरी मिलने से वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं इस फैसले ने चुनावी फिजा में सरगर्मी तेज कर दी है। शासन ने भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कराया जाए।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड, फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के लिए 8 अक्टूबर को प्लेयर ड्राफ्ट

Mohan Rao September 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
Next Article पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?