ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा अनुसूचित जनजाति समाज का विकास: डॉ शिवकुमार डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा अनुसूचित जनजाति समाज का विकास: डॉ शिवकुमार डहरिया

By @dmin
Published: December 2, 2020
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आदिवासी समाज का निरन्तर विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने अनुसूचित जिला के विकास के लिए नए प्राधिकरण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिए हैं। उनके उपर दर्ज मुकादमें को वापस लिया जा रहा है। डॉ डहरिया ने आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहमेला में आदिवासी समाज द्वारा नवनिर्मित महाकालेश्वर मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान आदिवासी सेना ने मंत्री डॉ डहरिया का भव्य स्वागत किया। ग्राम मोहमेला के कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज बहुत भोला-भाला है। इन्हें जागरूक बनना है। समाज के पढ़े लिखे जागरूक लोगों को भी अपने समाज के विकास में योगदान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के पिछड़े हुए लोगों को मुख्यधारा में जोडऩे आरक्षण की व्यवस्था संवैधानिक तरीके से की है। उन्होंने सभी को समान अधिकार देकर सबकों आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त किया है। आप शिक्षित बनकर अपने समाज का और राज्य तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ डहरिया ग्राम चिखली, कागदेही और समोदा के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने चिखली में पानी टंकी का लोकार्पण किया। ग्राम कागदेही में 40 लाख की लागत से सड़क और 3 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण की स्वीकृति दी। ग्राम समोदा में वे मडई मेला में शामिल हुए और यहां सीसी रोड़, हाई स्कूल भवन उन्नयन कार्य, गोठान सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को ंिचंता करने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार हर साल किसानों को उनके धान के बदले सबसे अधिक कीमत देगी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जो भी अंतर राशि होगी उसका किसानों को भुगतान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ व ओड़िशा के सांसदों के साथ रेलवे जीएम की बैठक, यात्री सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा
हाथरस में दलित महिला से गैंगरेप के बाद हैवानों ने काट दी थी जीभ, 15 दिनों के बाद हार गई जिंदगी से जंग
दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम के इन वार्डों में होंगे उपचुनाव, जानिए दुर्ग संभाग का पूरा शेड्यूल
रायपुर में हुआ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सेमीनार, श्रममंत्री देवांगन बोले एक नवम्बर से लागू होगी नई औद्योगिक नीति
महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद ! बेटी ने कहा-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 446 किसानों ने बेचा धान
Next Article विश्व एड्स दिवस पर किया गया राज्य स्तरीय लघु फिल्म और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?