ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीत-संगीत के साथ पहुंचविहीन क्षेत्रों में पहुंच रहा है विकास…. बस्तर संभाग में कला-जत्थों के माध्यम से शासन की योजनाओं का हो रहा प्रचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गीत-संगीत के साथ पहुंचविहीन क्षेत्रों में पहुंच रहा है विकास…. बस्तर संभाग में कला-जत्थों के माध्यम से शासन की योजनाओं का हो रहा प्रचार

By @dmin
Published: February 6, 2021
Share
Development is reaching in inaccessible areas with song and music
Development is reaching in inaccessible areas with song and music
SHARE

रायपुर। बस्तर की शामों को एक बार फिर से मांदर की थाप और लोकगीतों की स्वरलहरियां नम करने लगीं हैं। गांव-गांव में पहुंच रहे कला-जत्थों के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक वातावरण लौट रहा है, बल्कि ग्रामीण बेहतर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं। उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है, साथ ही यह भी पता चल रहा है कि इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है।
बस्तर संभाग के सुकमा जिले के सबसे अधिक संवेदनशील एवं पहुँच विहीन क्षेत्रों में शामिल जगरगुण्डा और चिंतलनार से लेकर बीजापुर जिले के गंगालूर, बासागुड़ा तक और नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ के बीहड़ों में पहुंचकर ये लोक कलाकार नाटक, गीत और संगीत के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कई वर्षों से छाई अशांति के कारण विकास की दौड़ में पीछे रह जाने वाले दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास में प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कला-जत्थों के माध्यम से किया जा रहा है। बस्तर संभाग के ऐसे क्षेत्र, जो आधुनिक संचार साधनों से दूर हैं, वहां प्रचार का यह तरीका कभी प्रभावी साबित हो रहा है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका सहित कई क्षेत्रों में संचालित लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी, भतरी, धुरवा और दोरली जैसी स्थानीय बोलियों के माध्यम से रोचक नाटक और गीत-संगीत के साथ दी जा रही शासन के योजनाओं की जानकारी लोगों को लुभा रही हैं।
कला जत्थों द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं की उन्नति के लिए संचालित योजनाओं के साथ-साथ उनके क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे कार्य, अधोसंरचना विकास, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। वनवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता पारिश्रमिक के बढ़े हुए दर का लाभ उठाने, नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी जैसी योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कला जत्था दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी ग्रामीणों को दी जा रही है।

सीएम बघेल ने किया 373 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीआईएसएफ जवान की जान बचाकर प्रेम विवाह करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला लड़ेगी चुनाव
स्वच्छता के लिए शपथ फाउंडेशन को मिली सराहना, राज्यपाल ने किया सम्मानित
पीएम मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, विश्व स्तर के बनेंगे देश के 508 रेलवे स्टेशन… छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल
घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिलें खाक, बदमाशों ने आधी रात दिया घटना को अंजाम… आरोपियों को तलाश रही पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corporation administration topped the Swachh Survekshan 2021 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने में जुटा निगम प्रशासन….. स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप हो रहा है कार्य
Next Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts असम-बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, देश को समर्पित करेंगे कई प्रोजेक्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?