ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना से बिगड़े हालात: एक दिन में 2.16 लाख नए मामले…. 1184 लोगों की मौत…. सक्रिय मामले 15 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना से बिगड़े हालात: एक दिन में 2.16 लाख नए मामले…. 1184 लोगों की मौत…. सक्रिय मामले 15 लाख के पार

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर ने देश के हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में देशभर से दो लाख से अधिक नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 1184 मरीजों की मौत हुई। मौतों का यह आंकड़ा पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। 31 मार्च तक देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6 लाख जो अब 15 लाख के ऊपर चली गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कुल 2,16,902 मामले सामने आए। अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। बीते 24 घंटे में 1.17 लाख मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं अब तक देश में कुल 1.42 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक 1.74 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 15.63 लाख तक पहुंच गई है। देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों से कहा है कि वे मेडिकल ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन की बर्बादी न हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ऑक्सीजन की खपत को राज्यों की जरूरतों के हिसाब से तालमेल रखना होगा। 
लगातार घट रही है ठीक होने वाले मरीजों की दर
संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 15 लाख सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा देश में पहली बार एक दिन में 1.06 लाख सक्रिय केस बढ़े हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549  नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।

कोवैक्सीन पर आईसीएमआर का बड़ा दावा, कहा- यह दवा कोरोना के हर वैरिएंट पर असरदार
सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
छत्तीसगढ़ की निर्जला ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जयपुर में दिखाया अपना हुनर
केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, 7 मई को 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
हॉवित्जर तोप की गोलाबारी से थर्राया दुश्मन देश, दुनिया में सिर्फ भारत के पास है ये हथियार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के अधिकारियों से की चर्चा…. रिसाली क्षेत्र में कोविड संक्रमण की स्थिति व सैनेटाइजेशन कार्य की ली जानकारी
Next Article DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की पहल: उचित मूल्य की दुकानों से होगा राशन का वितरण…. सरकार ने जारी किए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?