ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना से बड़ी राहत: 44 दिन बाद कोरोना के नए केस 2 लाख से कम… ढाई लाख से ज्यादा लोग हुए रिकवर… 28 राज्यों में रिकवर होने वालों का आंकड़ा ज्यादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना से बड़ी राहत: 44 दिन बाद कोरोना के नए केस 2 लाख से कम… ढाई लाख से ज्यादा लोग हुए रिकवर… 28 राज्यों में रिकवर होने वालों का आंकड़ा ज्यादा

By @dmin
Published: May 28, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना केसों से लगातार आ रही गिरावट के बीच राहत की बड़ी खबर मिली है। देश भर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,86,364 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो बीते 44 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल केसों का आंकड़ा अब 2.75 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक देश में कोरोना के चलते 315,235 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 2,59,459 रही है। इस बीच 3,660 लोगों की मौत हुई है।
देश में नए केसों के घटने और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ज्यादा होने के चलते कुल एक्टिव केसों में भी कमी आई है। बीते एक दिन में कुल एक्टिव केसों में 76,755 की कमी आई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 23,43,152 ही रह गई है। भारत में अब तक कोरोना से 2,48,93,410 लोग रिकवर हो चुके हैं। लगातार 15 दिनों से देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए मिलने वाले केसों के मुकाबले अधिक है। यह ट्रेंड इस बात का संकेत है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार नियंत्रण में आ रही है।
90 फीसदी से ज्यादा हुआ कोरोना रिकवरी रेट
कोरोना से रिकवरी रेट भारत में बढ़कर 90.34त्न हो गया है। इसके अलावा साप्ताहिक कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब 10.42त्न ही रह गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 9 फीसदी के करीब है। बीते 4 दिनों से लगातार यह आंकड़ा 10 फीसदी से कम बना हुआ है। अब तक देश में 20.57 करोड़ टीके लग चुके हैं। इसके अलावा कोरोना टेस्टिंग का रोज का आंकड़ा भी हर दिन 20 लाख के करीब बना हुआ है। इससे साफ है कि तेजी से वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के चलते कोरोना पर लगाम कसने में मदद मिली है। इसके अलावा देश के तमाम राज्यों में लागू किए गए प्रतिबंधों ने भी कोरोना की रफ्तार को कम करने का काम किया है।
28 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में रिकवरी ज्यादा
28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों से रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। सिर्फ तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख और मिजोरम में ही ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से कम रही है। गुरुवार को देश में 28,323 एक्टिव केस कम हुए हैं। अब 23 लाख 27 हजार 541 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक में सबसे अधिक 476 की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 474 लोगों ने दम तोड़ा। यूपी में 188, केरल में 181, पंजाब में 178, बंगाल में 148, दिल्ली में 117 और आंध्र प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। 

Breaking News : रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू…  सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
सपनों से दूर करती यह कैसी पढ़ाई…
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
बिहार चुनाव : राजद और कांग्रेस एक-दूसरे की आस भी, गले की फांस भी
Bhilai Breaking : नशे में धुत बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, मदद करने पहुंचे लोगों से करने लगे गाली गलौच… देखें लाइव Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
Next Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस लगातार दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में 3 हजार से कम रहे नए केस… 50 हजार से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?