ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश के बाजारों में अभी भी मनमुताबिक ब्रैंड की वस्तुओं की कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

देश के बाजारों में अभी भी मनमुताबिक ब्रैंड की वस्तुओं की कमी

By @dmin
Published: April 5, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बाद दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दूध, सब्जी और राशन की कई दुकानें धीरे-धीरे खाली होने लगी थीं। हालांकि अब फिर से फल, सब्जियां, दूध, अनाज, दालें आदि की सप्लाई होने लगी है, लेकिन अभी भी ग्राहकों को मनमुताबिक ब्रैंड की वस्तुएं नहीं मिल रही हैं। अधिकांश स्थानों पर खुला आटा, चीनी, चावल ही मौजूद है। शाहदरा निवासी देविका शर्मा ने कहा,पहले लगभग हर गली में सब्जी बेचने के लिए फुटकर सब्जी विक्रेता रेहड़ी लेकर आते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से यहां सब्जी बेचने वाला कोई नहीं आया। हालांकि, इस दौरान दूध की सप्लाई नियमित बनी रही। दूध का कारोबार करने वाले सुभाष चंद्र ने कहा, लॉकडाउन के बाद शुरुआती दिनों में कई दूध सप्लायर यहां नहीं पहुंच सके। इसके कारण सप्लाई में बाधा पड़ी है। हालांकि, अब दूध की सप्लाई सामान्य है। शुरुआती दिनों में लोगों को दूध की सप्लाई ठप होने का आशंका थी और उन्होंने आवश्यकता से अधिक दूध खरीदा, जिसके कारण भी दूध की आपूर्ति में दिक्कतें हुईं, लेकिन अब हालात लगभग सामान्य है।’
नवरात्र के लिए भी अधिकांश वस्तुएं परचून की दुकानों पर उपलब्ध नहीं थीं। मसलन इलाके में खुली इक्का-दुक्का परचून की दुकानों पर नवरात्र की पूजा में इस्तेमाल होने वाला नारियल मुहैया नहीं हो सका। इसी तरह कुट्टू का आटा भी किल्लत वाली वस्तुओं में शामिल रहा। कई दुकानों पर ब्रैंडेड पैक्ड चीनी, आटा, चावल और रिफाइंड तेल भी उपलब्ध नहीं है। दुकानदार कृष्णा ने कहा,दरअसल ब्रैंडेड सामान की सप्लाई पीछे से ही काफी हल्की हो गई है। इसके अलावा, माल ढुलाई के लिए वाहन भी आसानी से नहीं मिल रहे हैं। होलसेल की जिन दुकानों से हम सामान लाते थे, वे दुकानें भी किसी दिन खुलती हैं और किसी दिन बंद रहती हैं। कृष्णा ने कहा, ‘इसके बावजूद हम लोग स्थानीय निवासियों को हर वह सामान दे रहे हैं, जो हमारी दुकान में मौजूद है।इस दौरान किसी भी आवश्यक वस्तु के दाम में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।’ज्यादातर स्थानों पर खुला आटा, खुली चीनी, चावल, सूजी, मैदा आदि उपलब्ध हैं, लेकिन इन सब उपभोक्ता वस्तुओं की ब्रैंडेड किस्में कम ही स्थानों पर मिल पा रही हैं।

फूड रिटेल कारोबार में उतरेगा फ्लिपकार्ट, डीपीआईआईटी को भेजा आवेदन
अहम फैसला कल, जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कोरोना उपचार से जुड़ी दवाइयों पर भी राहत संभव
Union Budget 2020: एलआईसी का IPO लाकर अपना शेयर बेचेगी केंद्र सरकार, IDBI बैंक पूर्ण रूप से होगा प्राइवेट के हवाले
बाजार में खरीदारी: आज फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 514 अंकों का उछाल
Veira Gourp: Web OS Hub 2.0 स्मार्ट टीवी का उत्पादन शुरू, यूजर को देगा बेहतर और बेजोड़ अनुभव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिशा पाटनी और मौनी रॉय डांस विडियो आया सामने
Next Article कोरोना पी‎डि़तों के इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ऊबर शुरू करेगा कैब सेवा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?