ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देसी ‘कोवैक्सिन’ का अमेरिका ने भी माना लोहा, कहा- कोरोना के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

देसी ‘कोवैक्सिन’ का अमेरिका ने भी माना लोहा, कहा- कोरोना के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम

By @dmin
Published: April 28, 2021
Share
सबसे पहले किन 30 करोड़ लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, प्राथमिकता में ये लोग
सबसे पहले किन 30 करोड़ लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, प्राथमिकता में ये लोग
SHARE

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया खासतौर पर एशिया के कई विकासशील देश कोरोना से जंग के सबसे बड़े हथियार यानी वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं, वैसे में भारत ने एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन के साथ अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था। हालांकि, उस समय भारत बायोटेक की बनाए स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सि’ पर देश में ही सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अब अमेरिका ने भी इस वैक्सीन का दम माना है। अमेरिका ने माना है कि भारत में बनी कोवैक्सिन कोरोना वायरस के एक-दो नहीं बल्कि 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार और अमेरिका के शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कॉन्फ्रेंस कॉल में मीडिया को यह जानकारी दी है।

फाउची ने कहा, यह कुछ ऐसा है जहां हमें रोजाना अब भी आंकड़े मिल रहे हैं। लेकिन सबसे ताजा आंकड़ों में कोविड-19 मरीजों के खून के सीरम और जिन लोगों को भारत में इस्तेमाल होने वाला कोवैक्सिन टीका दिया गया है उनको शामिल किया गया है। यह 617 प्रकारों को बेअसर करने वाला पाया गया है। फाउची ने कहा, इसलिए, भारत में हम जो मुश्किल हालात देख रहे हैं उसके बावजूद टीकाकरण इसके खिलाफ बहुत-बहुत प्रतिकारक हो सकता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को खबर दी कि कोवैक्सीन प्रतिरक्षा तंत्र को SARS-cov-2 कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाना सिखाकर काम करती है। ये एंटीबॉडीज वायरल प्रोटीन जैसे कथित स्पाइक प्रोटीनों से जुड़ जाते हैं जो इसकी सतह पर फैल जाते हैं। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ साझेदारी में भारत बायोटेक के बनाए कोवैक्सिन के आपातकालीन प्रयोग को तीन जनवरी को मंजूरी मिली थी। ट्रायल के परिणामों में बाद में सामने आया कि यह टीका 78 फीसदी तक प्रभावी है।

नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल सीएम साय, बोले- गुरु तेगबहादुर सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में : पटरीपार की एक लाख से ज्यादा आबादी को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : वोरा
ओएचई की खामियां पहचानने रायपुर रेल मंडल में शुरू हुई ड्रोन आधारित मॉनिटरिंग एवं थर्मल इमेजिंग
आरटीई के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में निजी स्कूलों को 134 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Vora said- Decrease in infection rate due to concrete steps of the government… Historic decision of free vaccination विधायक वोरा ने कहा- सरकार के ठोस कदम उठाने से संक्रमण दर में आई कमी… मुफ्त वैक्सीनेशन का फैसला ऐतिहासिक
Next Article कोरोना महामारी के दौर में सराहनीय प्रयास: छावनी थाने में की गई पुलिस कर्मियों के लिए देशी जुगाड़ से स्टीम भाप की व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?