ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन के लिए कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों की आजिविका को बढ़ाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन के लिए कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों की आजिविका को बढ़ाएं

By Mohan Rao
Published: August 10, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीते दिनों बीजापुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्कूल आंगनबाड़ी सहित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा वर्षों से वंचित ग्रामीणों को मूलभूत दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा परंपरागत व्यवसाय लघु वनोपज के उपलब्धता अनुसार संग्रहण प्रसंस्करण तथा व्यापक स्तर बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने विपणन हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर आर्थिक संवृद्धिकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने लखपति दीदी एवं स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के रोजगार के अवसर और कौशल विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नियमित रूप से आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने को कहा गया।

डिप्टी सीएम ने कहा नियद नेल्लानार क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों के समीप गांवों में पढ़ें लिखे युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार को लेकर बैंक सखी, एटीएम सुविधा सहित नवीन बैंकों के स्थापना हेतु जिला स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा हेतु संचालित युवा कैरियर एकेडमी में अध्ययनरत सुदूर क्षेत्रों के युवाओं की आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा नंदलाल मुड़ामी,सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

Durg Breaking : नागपुर से पकड़ाया बलात्कार का आरोपी, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा युवती से दुष्कर्म
एम जे स्कूल में प्रवेश के लिए पालकों में भारी उत्साह…
बस्तर से लेकर सरगुजा तक खुले स्थानीय रोजगार के नए आयाम, पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर बन रही आय का जरिया
5 अगस्त को रिलीज होगा जागेश और साक्षी का छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘दिल दीवाना होंगे’
आर्मी के दो शीर्ष कमांडर के बीच मतभेद : सेना ने दिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ गया था घूमने, तेज बहाव में बहा… देर शाम मिला शव
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मॉडल बना बस्तर संभाग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?