ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीप्टी सीएम अरुण साव व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में किया श्रमदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

डीप्टी सीएम अरुण साव व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में किया श्रमदान

By Mohan Rao
Published: September 29, 2024
Share
डिप्टी सीएम साव व केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया श्रमदान
SHARE

सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट भी बांटे

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम में ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट प्रदान किया। रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में हमेशा से स्वच्छता का संस्कार रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मुंशी प्रेमचंद और महादेवी वर्मा जैसे महामनाओं की प्राथमिकता में स्वच्छता सदैव रहा है। ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ के सूत्र को अपनाते हुए हम प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी शहरों और गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सहभागिता बढ़ाने विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में स्वच्छता के प्रति अद्भुत जागरुकता आई है। साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ ही सक्रिय जन सहभागिता जरूरी है। स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू और पार्षद श्री रोहित साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन: ऐक्शन में केंद्र, पीएम मोदी कल करेंगे बड़ी बैठक
सीएम बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग
सीबीडीटी ने 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म जारी किए, कोरोना की वजह से किए गए हैं ये बदलाव
इंदिरा बैंक के खातेदार मिले मुख्यमंत्री से, घोटाले की फिर से जांच करवाने पर जताया आभार… आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Big accident : रानीदहरा वाटरफॉल गए दो युवकों की डूबने से हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, बोले- हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं
Next Article सीएम साय ने कहा- पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?