ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट, करेगी पीएम मोदी की गारंटी को पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट, करेगी पीएम मोदी की गारंटी को पूरा

By Mohan Rao
Published: February 9, 2024
Share
SHARE

रायपुर। आज का दिन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। मोदी की गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आज घोषित किया गया यह बजट एकमात्र आय-व्यय का सिर्फ लेखा-जोखा नही बल्कि यह बजट छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में जनता से कोई नए कर का प्रावधान नही किया गया है, आज के बजट में किसी कर के दर में वृद्धि किये बैगर बजट का आकार बढ़ना सच मे चमत्कार है। हमारी सरकार द्वारा लीकेज रोककर और टेक्नोलॉजी उपयोग करके बजट के आकार को बढ़ाया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह बहुत ही अच्छा बजट है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए, हरेक आयाम को छूता हुआ और विशेष रूप से मोदी जी की गारंटी को पूरा करता हुआ यह बजट है। बजट रुपये के लेखा जोखा का बजट नही होता, यह भविष्य का आधारशिला होता है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक जीएसडीपी को 10 लाख करोड़ रखने का। यह बजट छत्तीसगढ़ के उन्नति का आधारशिला है। मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और हमारी सरकार के पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस बजट में गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार आने वाले एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8,369 करोड़, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के लिये 2,788 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 561 करोड़, ग्राम पंचायत में बिजली भुगतान के लिए अनुदान 500 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 94 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 50 करोड़,स्वच्छ भारत मिशन के लिए 400 करोड़, पीएम जन-मन योजना के लिए 300 करोड़ के लिए प्रावधान किया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया। यह बजट GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CM बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की… चार युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश
लाॅकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस की वसूली
Big Breaking: भिलाई के छावनी SBI ATM में चोरी की कोशिश, पैसा नहीं निकला तो युवक ने किया जमकर तोडफ़ोड़
भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
पुश्तैनी जमीन विवाद में भाभी को उतारा मौत के घाट, टंगिया से किया वार…आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CGPSC Exam: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 से दो पाली में, दुर्ग-भिलाई में बनाए गए 42 परीक्षा केन्द्र CGPSC Exam: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 से दो पाली में, दुर्ग-भिलाई में बनाए गए 42 परीक्षा केन्द्र
Next Article Breaking News : केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?