ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में किया योगाभ्यास, पौधरोपण कार्यक्रम का भी किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में किया योगाभ्यास, पौधरोपण कार्यक्रम का भी किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: June 21, 2024
Share
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में किया योगाभ्यास
SHARE

स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधा रोपा, डोर टू डोर निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखायी हरी झंडी

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।  मुख्य अतिथि शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक गजेन्द्र यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी योगभ्यास में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
डीएसपी रेंज के 21 अफसर इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की सूचना… देखिए पूरी लिस्ट
भारत में अब तक ठीक हुए 75 फीसदी से ज्यादा मरीज: पिछले 24 घंटे में सामने आए 60,975 नए मामले
समझाइश के बाद भी दुकान खोलकर दे रहा था सामान…. निगम ने किया दुकान सील….. नियमों की अवहेलना करने वालों पर मोबाइल टीम कर रही है सख्त कार्रवाई
आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योगाभ्यास में शामिल हुए सीएम साय, बोले- हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है योग की प्राचीन परंपरा
Next Article Bhilai Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल से घर लौटते समय पिकअप ने मारी ठोकर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?