ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क निर्माण में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री साव का बड़ा एक्शन, PWD के दो अफसर निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सड़क निर्माण में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री साव का बड़ा एक्शन, PWD के दो अफसर निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

By Mohan Rao
Published: February 27, 2024
Share
अरुण साव
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने गुणवत्ता विहीन कार्यों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य होना पाया गया। इसके बाद विभागीय मंत्री अरुण साव ने मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। वहीं कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला कोरबा के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के 10  किमी का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.3.कि.मी.) में कार्यस्थल का निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि डामरीकरण की मोटाई औसतन कम थी और कार्य की डेनसिटी (घनत्व) भी कम पाया गया। इस प्रकार कार्य अमानक स्तर का एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किये बिना ही मार्ग का डामरीकरण कराया गया। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरतने की बात सामने आई है।

इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत एसपी साहू, अनुविभागीय अधिकारी व राकेश वर्मा उपअभियंता लोनिवि, उप संभाग कमांक-2 कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये उनका मुख्यालय, कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया। उक्त दोनों अफसरों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।

विधायक देवेंद्र ने शुरू की प्लाज्मा एक्सप्रेस, एक कॉल पर मिलेगा प्लाज्मा…. प्लाज्मा ब्लड डोनेट करने वालों को लाने ले जाने का काम करेगी प्लाज्मा एक्सप्रेस
कोरोनो के दैनिक मामले में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 14256 नए मरीज
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
कांकेर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक माओवादी ढेर
Big Breaking : भिलाई पहुंचे सीएम बघेल ने कही बड़ी बात… सेंट्रल एजेंसियों पर कार्रवाई करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड के एग्जाम, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला नियम… जानिए क्यों हुआ यह बदलाव
Next Article एरिया नक्सली कमांडर बताते हुए मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी… पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?