भिलाई। जामुल स्थित एसीसी प्लांट में ट्रकों की लोडिग़ क्रमानुसार किए जाने की मांग यहां की यूनियन द्वारा की जा रही है। इस संबंध में जामुल ट्रक मालिक संघ द्वारा आज प्रेसवार्ता के जरिए अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के माध्यम से जामुल ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह (सीता) ने बताया कि विगत 25 वर्षों से एसीसी में क्रमबद्ध तरीके से ट्रके लोड़ होती थी। यूनियन के माध्यम से यह व्यवस्था चल रही थी जिसके कारण सभी ट्रक मालिकों को क्रमानुसार लोडि़ंग मिलती थी।

प्रेसवार्ता में सीता सिंह ने बताया कि वर्तमान में कुछ बड़े ट्रांसपोर्टरों ने एसीसी प्रबंधन सांठगांठ कर यूनियन को खंडित कर दिया और प्लांट में वेंडरधारी बन गए। इन ट्रांसपोर्टरों के पास अत्याधिक संख्या में गाडिय़ां होने के कारण एसीसी प्रबंधन में इनके सामने नतमस्तक है मजबूरी में उनका साथ दे रहे हैं। यूनियन के माध्यम से ट्रकों की क्रमानुसार लोडिंग बंद होने के कारण कई ट्रक मालिकों के सामने रोजी रोठी का संकट पैदा हो गया है। सीता सिंह ने कहा कि हमारी यूनियन चाहती है कि एसीसी में फिर से पुरानी पद्धति के तहत क्रमानुसार ट्रकों की लोडि़ंग बहाल किया जाए।
सीता सिंह ने बताया कि हमने सभी वेंडर ट्रांसपोर्टरों को लिखित सूचना देकर ेकहा है कि उन्हें सीमेंट परिवहन का जो भी ऑर्डर मिलता है उसे यूनियन से बुक करें और यूनियन क्रमबद्ध तरीके से परिवहन के लिए गाडिय़ां उपलब्ध कराएगी। जामुल ट्रक मालिक संघ ने कहा कि यदि पुरानी व्यवस्था लागू नहीं होती तो 30 अक्टूबर को एसीसी मेनगेट पर संघ द्वारा धराना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के सदस्यों ने कहा है कि हमारी शासन से भी मांग है कि इस मामले में हस्तक्षेप करे और सैकड़ों ट्रक मालिकों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग करे। प्रेस वार्ता के दौरान संघ के महासचिव प्रभुनाथ बैठा, सरंक्षक प्रभुनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




