ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के विधायकों का दिल्ली डेरा: दबाव समूह को हाईकमान से नहीं मिला वक्त… वेणुगोपाल ने भी मिलने से किया इनकार
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के विधायकों का दिल्ली डेरा: दबाव समूह को हाईकमान से नहीं मिला वक्त… वेणुगोपाल ने भी मिलने से किया इनकार

By @dmin Published September 30, 2021
Share
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिन कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है, उनसे हाईकमान की मुलाकात का वक्त अब तक तय नहीं हो पाया है। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया यूपी के दौरे पर हैं तो दूसरी ओर इन विधायकों से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी मिलने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ और विधायक जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले हैं। जानकारों के मुताबिक, ये विधायक अपने साथ कांग्रेस विधायकों का ”पूर्ण बहुमतयुक्तÓÓ समर्थन-पत्र लेकर पहुंचे हैं।

जिन विधायकों ने दिल्ली में दस्तक दी है, उनमें बृहस्पत सिंह, गुरुदयाल बंजारे, मोहित केरकेट्टा, डॉ. विनय जायसवाल, द्वारिकाधीश यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, रामकुमार यादव, चंद्रदेव राय और प्रकाश नायक के नाम शामिल हैं। दावा किया जा रहा है, आज कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस नई कवायद से कांग्रेस की राजनीति में बेचैनी बढ़ गई है। इधर, दावा गुलाब कमरो, विनोद चंद्राकर और पारसनाथ राजवाड़े का नाम भी दिल्ली जाने वालों की सूची में बताया जा रहा है, जबकि गुलाब कमरो ने रायपुर में होने की बात कही है। विनोद चंद्राकर ने कहा- वे वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर गए थे और लौट रहे हैं। पारसनाथ राजवाड़े ने बताया कि उनकी मां के इलाज के सिलसिले में वे दिल्ली एम्स आए हुए हैं। उनका विधायकों के किसी गुट से कोई संबंध नहीं है।

क्षेत्रीय मुद्दे लेकर आए
विधायकों के गुट में शामिल रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने बताया, वे लोग अपने क्षेत्र के कुछ मुद्दे लेकर केंद्रीय नेताओं से मिलने आए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़़ी कोई बात नहीं है। वे लोग सुबह केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। शाम को उनके लौटने की योजना है। नायक ने दावा किया अभी दिल्ली में 15-17 विधायक हैं। यहां 27 विधायक पहुंचने वाले हैं। इन सभी विधायकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है, राजस्थान और पंजाब के दौरे पर गए आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी गुरुवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे।

सीएम बदलने का सवाल नहीं
विधायक बृहस्पत सिंह ने दावा किया कि वे लोग राहुल गांधी को मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी आने का न्योता देने आए हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बस्तर और सरगुजा के दौरे पर आने वाले हैं। वे मध्य छत्तीसगढ़ में भी आकर विकास कार्य देखें। सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने का सवाल ही नहीं है। पार्टी हाईकमान, विधायक और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काम से संतुष्ट है। केवल एक व्यक्ति को खुश करने के लिए सरकार को खतरे में नहीं डाला जा सकता। बृहस्पत सिंह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष हैं और वही विधायक हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। बात बढ़ी तो विधानसभा में माफी मांगी।

वेणुगोपाल ने नहीं दिया वक्त
बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात का समय मांगा था। फिलहाल वेणुगोपाल ने मिलने का समय नहीं दिया है। कांग्रेस विधायक अब प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के पास जाएंगे। उनको उम्मीद है कि पुनिया के जरिए वरिष्ठ नेताओं और राहुल गांधी तक उनकी बात पहुंच जाएगी।

स्टंट बताया जा रहा है, यह दौरा
कांग्रेस के भीतर ही विधायकों के इस दौरे को स्टंट बताया जा रहा है। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कहा, जब 55 विधायकों की परेड से हाईकमान दबाव में नहीं आया तो इन 10-15 विधायकों के पर्यटन से फर्क नहीं पड़ेगा। राजनीति की बिसात पर कौन सी बाजी खेल को पलट सकती है इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

जोगी का एक खास है सूत्रधार
कांग्रेस विधायकों के इस दौरे का सूत्रधार एक ऐसे व्यक्ति को बताया जा रहा है जो कभी तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी का खास रहा है। बताया जा रहा है, 2004 में भाजपा के जो विधायक कांग्रेस में आए थे, उसमें इस व्यक्ति की भी भूमिका थी। पिछले एक साल से इस व्यक्ति ने 12-14 कांग्रेस विधायकों का एक गुट खड़ा कर लिया है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

@dmin September 30, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील...केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+Vरणनीति पर काम करने को कहा कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी, वैक्सीन से पहले बच्चों के लिए बाल रक्षा किट ला रही है सरकार
Next Article 'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona कोरोना से लडऩे बच्चों के लिए आ रही है ‘बाल रक्षा किट’… तीसरी लहर को देखते हुए आयुष मंत्रालय की तैयारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?