ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन कार्यों में देरी, 45 ठेकेदारों को नोटिस… कलेक्टर ने ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त करने की दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन कार्यों में देरी, 45 ठेकेदारों को नोटिस… कलेक्टर ने ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त करने की दी चेतावनी

By Mohan Rao
Published: August 6, 2025
Share
जल जीवन मिशन
SHARE

रायपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों में अनावश्यक विलंब किए जाने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 45 ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिवस के भीतर शेष कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। निर्धारित समय-सीमा कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के कार्य अनुबंध को निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड मरवाही के ग्राम चंगेरी (तलवाटोला), परासी (मौहारीटोला, हर्राटोला), कुम्हारी (बनियाडांड), मरवाही (मरवाहीटोला, गिरीयानटोला), लोहारी (राजारानीटोला, चलचलीटोला), सेमरदर्री (धौराठी, बिलाईडांड 1-2), मडवाही (दुवारीटोला) तथा दानीकुंडी (पतेराटोला) में रेट्रोफिटिंग ग्राम योजनाओं के अंतर्गत 63 से 75 मिमी व्यास की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने, घरेलू नल कनेक्शन तथा संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यादेश जारी करते हुए 6 माह की समयावधि प्रदान की गई थी, जो कि 21 दिसंबर 2022 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा है कि जल जीवन मिशन, शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय करना है। कार्यों में अनावश्यक देरी से ग्रामवासियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार की चेतावनी के बावजूद भी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को 15 दिवस के भीतर सभी शेष कार्यों को पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध समाप्त कर नियामानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हादसा: आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, कुछ ही देर में पाया गया काबू, जांच के आदेश
महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान: यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट… यहां पढ़े किन शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट
सेक्टर 4 में होगा मंदिर का निर्माण, जनता के साथ विधायक ने रखी नीव
नौसेना ने खाड़ी में तैनात किए जंगी जहाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में मिले बड़े मांसाहारी जीव के पदचिन्ह, वन विभाग ने शुरू की तलाश
Next Article shreekanchanpath 294 # 06 August 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?