ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस जंग लगा लोहा, इस चुनाव के बाद डायनासोर की तरह हो जाएगी विलुप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiPolitics

बस्तर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस जंग लगा लोहा, इस चुनाव के बाद डायनासोर की तरह हो जाएगी विलुप्त

By Mohan Rao
Published: April 13, 2024
Share
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
SHARE

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान बस्तर के चुनावी समर में जुबानी जंग तेज हो गई है। दिग्गज नेताओं का बस्तर दौरा चल रहा है। पीएम मोदी के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का  जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल में  प्रदेश अध्यक्ष किरनदेव ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नेतागण व पदाधिकारी मौजूद रहे। विमानतल से निकलकर राजनाथसिंह सभा स्थल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए वोट अपील की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही छत्तीसगढ़ का विकास करेगी। छत्तीसगढ़ के अगर कोई पार्टी सरकार चला सकती है तो वह है बीजेपी। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं।

राजनाथ सिंह ने आमजनता को संबोधित करते हुए मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ घोटाले करना है और कुछ नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये पहली बार है जब देश की केन्द्र सरकार पर किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।  इस आजाद भारत में गरीबों और पिछड़ों की अगर किसी ने चिंता की है तो वो हैं पीएम मोदी। अटल जी की सरकार में पहली बार आदिवासी मंत्रालय का गठन किया था। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए पीएम मोदी के मन में बहुत प्यार है। हम आदिवासी समाज को वोटबैंक के रूप में नहीं देखते हैं। छत्तीसगढ़ के लिए पीएम मोदी बहुत संवेदनशील हैं। भाजपा कभी जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम नहीं करती है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष काा काम सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोकना है। राजनाथ सिंह ने कहा  कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ से निपट जाएगी कांग्रेस। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।   

ऑनलाइन गेमिंग ऐप का सटोरिया 12 ATM कार्ड के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने होल्ड कराए 30 बैंक खाते
दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म व हत्या : परिजनों का दावा- बच्ची का चाचा नहीं है आरोपी… कर दी सीबीआई जांच की मांग
देहरादून में नाराज विधायकों की बंद कमरे में बैठक, हरीश रावत बोले- कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव
स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का नियम, अब हर तिमाही मिलेगा अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा
Next Article रंगोली, मेंहदी, सलाद, रेडी-टू-ईट से मतदाता जागरूकता का संदेश, सेल्फी बूथ पर अफसरों ने ली सेल्फी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?