ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली और आरसीबी की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

दिल्ली और आरसीबी की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर

By @dmin
Published: November 1, 2020
Share
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2020 के लीग मुकाबले अब खत्म होने की कगार पर हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की जद्दोजहद अभी जारी है। यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। वहीं बाकी के तीन स्थानों के लिए छह टीमों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि प्लेऑफ के लिए चार टीमें आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं।
शनिवार को यहां दो मुकाबले खेले गए लेकिन शीर्ष चार में मौजूद दो टीमों की हार से प्लेऑफ की दौड़ और रोमांचक हो गई और नॉकआउट स्टेज के लिए तीन टीमों का इंतजार भी बढ़ गया।
चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा और पहली क्वालीफायर टीम बन गई। मुंबई के अब 13 मैचों के बाद 9 जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं। मुंबई का रनरेट (1.296) भी बाकी टीमों की तुलना में सबसे बेहतर है।
वहीं अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14-14 अंकों के साथ मौजूद है। हालांकि अब दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। दोनों ही टीमों ने 13-13 मुकाबले खेल लिए हैं और अब इन्हें आखिरी मुकाबले में आपस में भिडऩा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। जीतने वाली टीम जहां प्लेऑफ में पहुंच जाएगी वहीं हारने वाली टीम को दूसरी टीम की जीत-हार के भरोसे रहना होगा।
शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में बड़ा उलटफेर किया है। वो 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचने के साथ ही अब प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बन गई है। हैदराबाद का अगला मुकाबला मजबूत मुंबई से होगा। यहां अगर एसआरएच जीत जाती है तो अंकों और मजबूत रनरेट के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के भी 12-12 अंक हैं और रनरेट के आधार पर सभी क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। पंजाब को जहां अपना अगला मुकाबला चेन्नई से खेलना है वहीं राजस्थान और कोलकाता आपस में भिड़ेंगी। चेन्नई को छोड़कर सभी टीमों के लिए मजबूत रनरेट के साथ जीत जरूरी है। 

बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड बांटने निकले दया सिंह, समिति की महिलाओं के साथ घूम-घूमकर दिया निमंत्रण
Big news : खेलगांव पुरई की तनु ने बनाया रिकार्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम
वेदांता एल्यूमिनियम कच्चे माल की सस्टेनेबल सोर्सिंग के लिए एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से प्रमाणित
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू….. 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच… अब तक एक भी मामला नहीं
आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना को मिली मंजूरी, ऐसे खर्च होंगे 64 हजार करोड़ रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि…. पिछले 24 घंटों में 63 मरीजों की मौत…. 21 सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा
Next Article बनेगा विश्व रिकार्ड: कल लगेगी साबूनों की ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन…मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट का अनोखा प्रयोग…. जरूरतमंदों को किया जाएगा साबूनों का वितरण मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट दीपावली पर लिबास कार्यालय के माध्यम से देगा दीया, पटाखे और मिठाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?