मुंबई। फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर मचे बवाल के बाद नया अपडेट आया है। फिल्म को लेकर उपजे विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ सुझाव दिए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकान की भगवा बिकनी का रंग बदला जाएगा। फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया। कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है।
बता दें 25 साल 2023 फिल्म पठान रीलीज होनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोन व शाहरुख खान के बेशर्म रंग को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ पर खूब राजनीति भी हुई। कई हिन्दू संगठनों ने फिल्म को बैन करने तक की मांग कर दी। इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच नया अपडेट आया है जिसमें सेंसर बोर्ड मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं।
फिल्म पठान को देखने वाली CBFC एग्जामिनेशन कमिटी ने पठान के थिएटर में रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार CBFC की ओर से कहा गया है कि सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखती है। CBFC की ओर से यह भी कहा गया है कि फिल्म के विवादित पार्ट को या तो हटा दिया जाए या फिर इसमें बदलाव किया जाए।




