ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में

By @dmin
Published: August 11, 2020
Share
कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में
कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। कोरोना वायरस संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की यह सातवीं बातचीत है। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित थे। पीएम मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर राज्य कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना वायरस के प्रसार के समग्र नियंत्रण में प्रत्येक और हर राज्य की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि औसत मृत्यु दर लगातार कम हो रही है, जबकि रिकवरी दर हर दिन बढ़ रही है, इससे पता चलता है कि हमारे द्वारा उठाए जा रहे उपाय सही दिशा में हैं।

टेस्टिंग की संख्या बढ़कर हर दिन 7 लाख तक पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ भी रही है। इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं। हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुक़ाबले काफी कम थी, संतोष की बात है कि ये लगातार और कम हो रही है: प्रधानमंत्री pic.twitter.com/CzKyc2kzl5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2020

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की संख्या बढ़कर हर दिन 7 लाख तक पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ भी रही है। इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं। हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुक़ाबले काफी कम थी, संतोष की बात है कि ये लगातार और कम हो रही है।
इससे पहले सोमवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों – असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इससे पहले पीएम मोदी ने जून में कोरोना वायरस की समीक्षा को लेकर अंतिम बैठक की थी।
अगर देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के एक बार फिर से 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 53,601 नए केस मिले हैं, जबकि 871 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22,68,676 पहुंच गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 6,39,929 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा, 15,83,490 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कुल मृतकों के आंकड़े पर नजर डालें तो यह बढ़कर 45,257 हो गया है। सरकार ने बताया कि मृत्युदर दो फीसदी से नीचे आकर 1.99त्न पर पहुंच गई है, जबकि 69.80त्न लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र जहां कोरोना वायरस केसों की संख्या में टॉप पर काबिज है, वहीं तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के बालको नगर में 77 लाख के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
जनजातीय गौरव दिवस का राज्य के सभी जिलों में होगा आयोजन, जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय
CG में मौसम की मार : आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो किसान… मौके पर मौत
Big News : भारत-न्यूजीलैंड वनडे की सुरक्षा में तैनात रहेंगे सीजी पुलिस के 69 अफसर, डीजीपी ने सौंपी जिम्मेदारी
कई सीटें कांग्रेस के लिए दिवास्वप्न! परचम लहराने कांग्रेस लगा रही पूरा जोर, भाजपा इस बार भी जीत के प्रति आश्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Death anniversary of Minimata, the first woman MP of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि: भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने नमन कर दी श्रद्धांजलि
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे पॉक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई का गिरफ्तार किए आरोपी…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस जिले के एसपी की सराहना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?