ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में पुनर्विकास समिति की बैठक में निर्णय: पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास करेगा पर्यटन मंडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में पुनर्विकास समिति की बैठक में निर्णय: पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास करेगा पर्यटन मंडल

By @dmin
Published: February 18, 2021
Share
Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped
Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped
SHARE

रायपुर। राज्य के जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग नोडल विभाग होगा। पुनर्विकास के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम निर्माण एजेंसी होंगे। दो एकड़ तक के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य सड़क विकास निगम और दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास पर्यटन मंडल द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डलीय उप समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, नगर प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अयाज तम्बोली उपस्थित थे।
बैठक में आयुक्त गृह निर्माण मंडल ने राजधानी रायपुर के शांति नगर में पुनर्विकास योजना सहित जिला कलेक्टरों से प्राप्त जर्जर भवनों की जानकारी के आधार पर प्रस्तावित पुनर्विकास योजना की जानकारी दी। इस योजना के तहत जर्जर हो चुके शासकीय आवासीय कॉलोनियों में आवास सह कामर्शियल काम्प्लेक्स के साथ ही थाना, तहसील आदि भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शांति नगर के पुनर्विकास के लिए प्रोजेक्ट कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए पहली बार 7 जनवरी 2021 को विज्ञापन प्रकाशन किया गया, किन्तु किसी भी एजेंसी के द्वारा भाग नही लिए जाने के कारण दूसरी बार 5 फरवरी 2021 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। 27 फरवरी को बिड ओपन कर न्यूनतम दरदाता का चयन किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि शंाति नगर में पुनर्विकास योजना के 37.02 एकड़ भूमि पर निर्मित कुल 314 पुराने जर्जर भवनों में से बी, सी, डी प्रकार केे 16 भवन निर्मित हैं। नया रायपुर में भवन निर्माण के बाद इन भवनों को रिक्त कराया जा सकेगा। ई और एफ टाईप के कुल 30 भवनों का आबंटन अन्यंत्र स्थानों पर कर दिया गया है। शेष भवन जी, एच और आई प्रकार के कुल 268 भवनों के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, कॉलोनी बोरियाकला में टू-बीएचके एवं थ्री-बीएचके कुल 268 भवनों को आबंटित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। वर्तमान में 23 भवनों को खाली करा लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति के बाद शेष आबंटियों को बोरियाकला में भवन आबंटन के बाद शांति नगर के शेष भवनों को खाली कराने के बाद पीपीपी कंस्लटेंट चयन के बाद आर्किटेक्टर और विकासक के लिए आरएफपी तैयार किया जाएगा।

विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
पंचायत सचिव हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भांडाफोड़, रायगढ़ में देर शाम रेड कर चार युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले संतुलित आहार, नियमित व्यायाम रोगों से बचाव का मूल मंत्र
धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट 320 रुपये की गिरावट के साथ 45,867 रुपये पर पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी में मामूली तेजी
Next Article पुडुचेरी में 22 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट, एलजी सौंदर्यराजन ने दिए आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?