ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय: 20 अगस्त को राज्य के 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय: 20 अगस्त को राज्य के 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त

By @dmin
Published: June 12, 2020
Share
Decision in high level meeting: 19 lakh farmers of the state will get second installment of justice scheme on 20 August
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों को देने, स्कूलों एवं कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने, कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अन्य विभागों के सचिव उपस्थित थे।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में द्वितीय किश्त की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानो, स्कूलों एवं कॉलेजों में जुलाई माह में दाखिला की प्रक्रिया प्रांरभ करने का भी निर्णय लिया गया है। केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार परिस्थितियों को देखकर अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ करने के बारे में विचार किया जाएगा।

मंत्री चौबे एवं अकबर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में हर नागरिक के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क लगाए पाए जाने पर सौ रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व की भांति सभा और समारोह का आयोजन स्थगित रहेगा। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं लेकिन राजस्व की आवक नहीं हो पा रही है। केन्द्र से पिछले वर्ष की 1400 करोड़ रूपए की राशि नहीं मिली है। राज्य सरकार इसके लिए और हर माह राज्यों को मिलने वाले टेक्स के हिस्से के लिए केन्द्र सरकार से लगातार आग्रह कर रही है। इन परिस्थितियों में सरकार के अनुपयोगी खर्च में कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के प्रयासों की समीक्षा, क्वारंटाइन सेन्टरों और आइसोलेशन केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गई। प्रदेश में 3 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक अन्य प्रदेशों से वापस लौटे हैं इन्हें क्वारंटाइन सेन्टरों में रखा गया था। क्वारंटाइन की 14 दिनों से 28 दिनों की अवधि पूरी कर बड़ी संख्या में श्रमिक अपने घर लौट चुके हैं इसके बावजूद कोरोना संक्रमण का कोई बड़ा फैलाव नहीं हुआ है। स्वास्थ्य, पुलिस, नगरीय प्रशासन, जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुस्तैदी से संक्रमण रोकने के लिए काम किया है, इससे प्रदेश में काफी हद तक संक्रमण को रोकने में हम सफल हुए हैं और आगे भी संक्रमण फैलने की आशंका कम है। प्रवासी श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के अनुसार अभी भी 70 हजार से अधिक श्रमिक छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इन्हें भी क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाएगा। लॉक डाउन के संबंध में उन्होंने बताया कि बस ट्रांसपोर्ट अभी बंद हैं और फिलहाल बंद रहेगा। राज्य और केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार जो गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा।

बाजार से भी खरीद पाएंगे कोविशील्ड कोरोना टीका, सीरम CEO ने बताया कितनी होगी कीमत
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम 22 मार्च को… अभ्यर्थी ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
चॉइस सेंटर में नि:शुल्क बन रहा आयुष्मान भारत कार्ड
10 महीने बाद रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, 35 साल पुराने केस में हुई थी सजा… ढोल-नगाड़े से स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 237 # 12 June 2020
Next Article Bapu Nagar pond of Khursipar is changing the picture, will be attractive like Marine Drive खुर्सीपार के बापू नगर तालाब की बदल रही है तस्वीर, मरीन ड्राइव जैसा होगा आकर्षक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?