रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में 100 के करीब मरीजों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग अलग कोविड अस्पतालों से 44 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं 2360 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच अलग अलग अस्पतालों से 1852 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 1 लाख 67 हजार 639 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 40 हजार 216 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और अब तक 1628 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 हजार 795 मरीजों का उपचार जारी है।
जिले वार मिले नए मरीजों में रायगढ़ से 247, जांजगीर से 207, रायपुर से 209, बिलासपुर से 152, राजनांदगांव से 138, कोरबा से 138, दुर्ग से 135, सूरजपुर से 107, धमतरी से 106, महामसुंद से 100, कांकेर से 95, बस्तर से 83, दंतेवाड़ा से 83, बालोद से 71, बलौदाबाजार से 56, कोरिया से 54, जशपुर से 51, बेमेतरा से 47, कवर्धा से 46, कोंडागांव से 40, मुंगेली से 39, सरगुजा से 38, सुकमा से 31, बीजापुर से 27, गरियाबंद से 22, बलरामपुर से 18, नारायणपुर से 13 तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7 शामिल हैं।





