ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर के अस्पताल में भर्ती, घायल छात्र को देखने रायपुर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर के अस्पताल में भर्ती, घायल छात्र को देखने रायपुर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन

By Mohan Rao
Published: January 12, 2024
Share
SHARE

भिलाई। सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय गेट से कुछ दूरी पर एक छात्र को कुछ युवकों ने रोका और पुरानी रंजिश को लेकर उससे मारपीट करने लगे। छात्र पर कटर से कातिलाना हमला कर आरोपी भाग निकले। घायल 12वीं के छात्र को गंभीर अवस्था में रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को दोपहर घटी इस वारदात की सूचना पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने कहा और रात में ही हास्पिटल पहुंच घायल छात्र और उसके परिजनों से मुलाकात की। वहीं देर रात तक आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक सेन ने बताया कि घायल छात्र को रात 11 बजे आईसीयू से सेमी आईसीयू शिफ्ट किया गया है। छात्र एक अच्छा वेटलिफ्टर भी है, मैंने चिकित्सकों से बात की है छात्र की हालत में सुधार है, हाथ और पेट में गंभीर वार किया गया है जिसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 निवासी कक्षा 12वीं कामर्स का छात्र आदित्य कोठारी का बीती दोपहर श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 से ईकोनोमिक्स का एग्जाम देने से पूर्व लंच टाईम में कक्षा 9वीं के छात्र से विवाद हो गया। इसी बात पर उस छात्र ने लगभग डेढ़ बजे स्कूल के गेट के बाहर अपने भाई सहित कुछ लड़कों को बुला लिया। वो सभी आदित्य का ही इंतजार कर रहे थे। वह जैसे ही परीक्षा देकर अपने दोस्त हार्दिक समझदार के साथ स्कूल के गेट से बाहर निकला तभी वैभव शुक्ला, सक्षम, प्रणय बघेल एवं उसके अन्य साथियों ने आदित्य का रास्ता रोक लिया और प्रफुल्ल शुक्ला के साथ हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। आदित्य और हार्दिक ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो वैभव शुक्ला एवं उसके अन्य साथी एक राय होकर दोनों से हाथापाई करने लगे।

इसबीच वैभव ने अपने हाथ मे रखे धारदार वस्तु से हार्दिक को हत्या करने की नीयत से 3 बार वार कर प्राणघातक हमला किया जिससे हार्दिक के बांये तरफ पेट में एवं बांये हाथ में चोट आई है। स्कूल के वाहन में घायल हार्दिक को सेक्टर 9 अस्पताल ईलाज के लिये ले आए जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे रायपुर हास्पिटल ले आए। आदित्य की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत कार्रवाई की है। हार्दिक बारहवीं का छात्र होने के साथ ही वेटलिफ्टिंग का अच्छा खिलाड़ी भी है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की सम्भावना
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश
फार्म फाइनेंस और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी पांच सबसे बड़ी प्रगतियाँ
कोरबा में कर्ज से परेशान सराफा व्यवसायी ने पत्नी समेत खाया जहर, दोनों की मौत
प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों की ली बैठक…. अब हर गुरुवार को रहेंगे भिलाई निगम में उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम साय, बोले- किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार
Next Article पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?