ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में एएसआई पर जानलेवा हमला, हेड कॉन्स्टेबल ने बेटों के साथ मिलकर पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में एएसआई पर जानलेवा हमला, हेड कॉन्स्टेबल ने बेटों के साथ मिलकर पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: June 19, 2023
Share
घायल एएसआई गुप्तेश्वर यादव
SHARE

भिलाई। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पार्टी करने से रोकने वाली पुलिस ही शराब पार्टी करने लगे तो क्या होगा। शराब पार्टी तक तो ठीक था लेकिन वहीं पुलिस कर्मी आपस में ही भिड़ जाए तो कानून व्यवस्था को कौन मानेगा। ऐसा ही एक मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। रविवार को दो हवलदारों ने प्रमोशन की खुशी में बकरा व शराब पार्टी दी। इस पार्टी के दौरान भिलाई नगर में पदस्थ एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर हेड कॉन्स्टेबल यशवंत ठाकुर के साथ उसके बेटे विनित ठाकुर व शिवम ठाकुर ने जमकर मारपीट की। मारपीट से घायल गुप्तेश्वर को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी के बाद एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने हेड कॉन्स्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर थाने में प्रमोशन मिलने पर दो सिपाहियों ने अपने सभी सहकर्मियों को बकरा और शराब की पार्टी दी। जयंती स्टेडियम के पास जंगल झाड़ी में बकरा बनाया गया और जाम छलके। यह वहीं जगह है जहां एसपी अभिषेक पल्लव ने लगातार अभियान चलाकर शराब खोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई थी । अब इसी जगह को पुलिस कर्मियों ने अपना अड्‌डा बना लिया। शराब पार्टी की निमंत्रण पर यहां नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल यशवंत ठाकुर भी पहुंच गया। पार्टी के दौरान यशवंत ठाकुर का हवलदार प्रेम सिंह से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख एएसआई गुप्तेश्वर यादव वहां पहुंचे और समझाइश देकर शांत कराया। हवलदार प्रेम सिंह ने यशवंत ठाकुर से माफी भी मांग ली ।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ यशवंत ठाकुर ने अपने बेटो को कॉल कर बुला लिया। फोन करने पर उसके बेटे विनित ठाकुर व शिवम ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे अनिल गुप्ता को भी मार पड़ी और उसके सिर पर टांके लगे हैं। बताया जा रहा है हेड कॉन्स्टेबल के बुलावे पर पहुंचे उसे बेटों ने गुप्तेश्वर यादव से बुरी तरह से मारपीट की थी। दोनों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनक इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके व उसके बेटों के खिलाफ अपराध दर्ज कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के नेटवर्क का भंडाफोड़
कुलगाम में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला, चार जवान घायल
भाजपा शीर्ष नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को इशारों में सन्यास दे दिया है-कांग्रेस
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बढ़ा बजट, 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए किया गया बजट
दुर्ग में निगम ने ढहाया हत्या के आरोपी का अवैध निर्माण, शिव की बारात में युवक को मारा था चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेण्ड्रा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों होंगे शामिल
Next Article CG News : 13 पुलिस अधिकारियों की मिली प्रतिनियुक्ति, लिस्ट में ASP-DSP और TI शामिल, देखें पूरी सूची
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?