कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का शावक मिला है। शनिवार हो जिले के देवरी गांव के पास तेंदुए के शावक का शव मिला जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के शावक की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं ग्रामीणों में दहशत इस बात की है कि शावक का शव मिला है तो मादा तेंदुआ भी आसपास कहीं होगा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है कि और मादा तेंदुए की तलाश के लिए निगरानी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव के पास शनिवार को तेंदुए के शावक का शव मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो पहले इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे वन विभाग के रेस्ट हाउस ले जाया गया। तेंदुए के मृत शावक की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान देखकर वन विभाग ने इसके किसी वाहन की चपेट में आने की संभावना जताई है। इधर शावक का शव मिलने के गांव ग्रामीणों में दहशत है। क्योंकि शावक का शव मिला है तो मादा तेंदुआ भी आसपास कहीं होगा। इसे देखते हुए वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। वन विभाग की टीम आसपास मादा तेंदुए की तलाश कर रहा है।




