ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई से लापता छात्रा का शव बेमेतरा में मिला, डेढ़ माह पहले घर से निकली थी, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई से लापता छात्रा का शव बेमेतरा में मिला, डेढ़ माह पहले घर से निकली थी, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

भिलाई। शहर से करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई एमए की छात्रा का शव बेमेतरा के जुनवानी गांव में मिला है। जुनवानी गांव की एक महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर बताया कि उसका बेटा अदालत धुर्वे शव को उसके पास छोड़कर भाग गया। शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के थानों से संपर्क करने पर भिलाई की छात्रा कल्पना सिंह राजपूत के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त कल्पना सिंह के रूप की। अब बेमेतरा पुलिस अदालत ध्रुव की तलाश कर रही है जो शव को अपनी मां के पास छोड़कर भाग गया था।

बता दें कल्पना सिंह राजपूत बीते 24 जनवरी को घर से कपड़ा सिलाने की बात कहकर निकली और उसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने वैशाली नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर पुलिस लापता कल्पना सिंह की लगातार तलाश करती रही। इस बीच कल्पना सिंह के परिजन त्रिलोक सिंह के निवास पर 9 मार्च को वैशाली नगर थाने से दो सिपाही आए।

सिपाही ने एक फोटो दिखाई तो त्रिलोक सिंह ने फोटो देखकर बताया कि यह कल्पना सिंह की है। सिपाहियों ने उन्हें मारो थाने भेजा। इससे पहले की वे मारो थाना पहुंचते बेमेतरा थाने से बुलावा आ गया। बेमेतरा थाने पहुंचने के बाद पुलिस इन्हें लेकर मरच्यूरी पहुंची। मरच्यूरी में शव की शिनाख्त कराई गई। त्रिलोक सिंह ने शव की शिनाख्त कल्पना सिंह के रूप की। इस तरह भिलाई से लापता छात्रा का शव डेढ़ माह बाद बेमेतरा मिला।

बेमेतरा पुलिस ने बताया कि शव को अदालत ध्रुव नाम का युवक अपनी मां के पास छोड़कर भाग गया है। अब पुलिस इस उलझन में है कि युवती की हत्या हुई या कोई हादसा। इस बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराना चाहा लेकिन डॉक्टरों ने यह कहा कि इसका पीएम पहले ही हो चुका है। जांच के दौरान पता चला कि शव का मस्तुरी बिलासपुर में पीएम हुआ है। मस्तुरी पुलिस ने बताया कि पीएम के समय वहां पर अदालत ध्रुवे मौजूद था और उसने खुद को कल्पना का पति बताया इसलिए शव को उसे सौंप दिया गया। शव मिलने के बाद अदालत ध्रुव उसे अपनी मां के पास बेमेतरा में छोड़कर फरार हो गया। अब यह पूरा मामला अदालत ध्रुव के आसपास घूम रहा है। पुलिस फिलहाल अदालत ध्रुव की तलाश में जुटी हुई है।

ओवरलोड सवारी वाहनों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 50 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का चालान
सीएम से पीएम तक…लगातार 20 साल से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व कर रहे हैं नरेंद्र मोदी
Bhilai breaking : ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रेलर की चपेट में आने से शख्स की मौके पर मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
2.5 करोड़ खर्च कर बदला जा रहा आत्मानंद स्कूलों का स्वरूप… सर्वसुविधायुक्त भवनों में मिलेगी उत्कृष्ट शिक्षा: अरूण वोरा
विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस मुखबिरी के शक में छात्र की हत्या, होली पर छुट्टी मनाने आया था घर, नक्सलियों ने अपहरण कर मारी गोली
Next Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई सीएम बघेल विश्व वानिकी दिवस पर करेंगे ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?