ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में माता भक्तों के लिए दया सिंह ने शुरू किया भव्य सेवा पंडाल… पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में माता भक्तों के लिए दया सिंह ने शुरू किया भव्य सेवा पंडाल… पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: September 27, 2022
Share
दया सिहं का सेवा पंडाल
SHARE

भिलाई। नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर तक पदयात्रा करने वाले भक्तों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पदयात्रियों की सुविधा को देखते हुए भाजपा नेता, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति व पार्षद दया सिंह ने खुर्सीपार में हाइवे के पास भव्य सेवा पंडाल शुरू करवाया है। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों की आराम से लेकर उनके लिए चाय नाश्ते तक का इंतजाम किया गया है।

नवरात्र के पहले दिन एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने खुर्सीपार में सेवा पंडाल की शुरुआत की। सेवा पंडाल में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और सेवा पंडाल के लिए औपचारिकतापूर्ण शुरुआत की। इस कार्य के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पीठ थपथपाई। दया सिंह ने कहा कि, इस तरह के नेक काम और सेवा कार्य करते रहें। मातारानी की कृपा हमेशा अवश्य रहेगी। नंदकुमार साय ने दया से कहा कि, आने वाले वर्ष में इस तरह के और भव्य पंडाल नजर आने चाहिए। लोग भी इसी तरह बढ़ चढ़कर सामने आए। मां के दरबार जाने वाले पदयात्रियों को सुकुन मिलेगा।

सभी सुविधाओं का रखा गया ख्याल
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की गई है। रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

 प्रभारी मंत्री लखमा ने बाढ़ प्रभावितों को दिया किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट
पहले मतदान फिर दुकान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, व्यापारियों ने लिया संकल्प
पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन
मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की बैठक, बोले- गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं में लाएं गति
आईसीएमआर का खुलासा: एंटीबॉडी खत्म होने के बाद फिर हो सकता है संक्रमण…. सावधानी ही बचाव का उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अबु सलेम को इस मामले में तीन साल की सजा, सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला अबु सलेम को इस मामले में तीन साल की सजा, सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला
Next Article पहले गोली मारकर की हत्या, फिर लाश को शिवनाथ नदी में फेंका, तीन दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?