ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहू ने दिया तलाक तो बेटे ने किया सुसाइड, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बहू ने दिया तलाक तो बेटे ने किया सुसाइड, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा

By @dmin
Published: March 17, 2021
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

मेरठ (एजेंसी)। यूपी के मेरठ जिले से एक खबर आई जो बेहद भावुक करने वाली है। एक के बाद एक मिले जख्म से पूरा परिवार ही तहस-नहस हो गया। चार लोगों का यह परिवार एक झटके में तिनके की तरह बिखर गया। पहले पत्नी दुनिया छोड़कर चली गई। फिर बहू ने बेटे को तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पत्नी के छोड़े जाने की वजह से सदमे में आए बेटे ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक के बाद मिले दर्द को अपाहिज पिता बर्दाश्त नहीं कर सका। जिसे बुढ़ापे का सहारा मान बैठा था, उसकी मौत का झटका ऐसा लगा कि पिता ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया। जिसने भी यह मंजर सुना वह आखों से निकले आंसुओं को रेाक नहीं पाया।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में जहर खाकर खुदकुशी करने वाले युवक के पिता भी सदमे में सोमवार देर रात चल बसे। जिला अस्पताल में वह कई दिन से वेंटीलेटर पर थे। साउथ दिल्ली में डब्लूजेड-343 नारायणा विलेज निवासी नितिन तंवर (30) अपने पिता राजपाल (60) के साथ मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेज-दो स्थित मकान नंबर ई-86 में फस्र्ट फ्लोर पर रहते थे। रविवार सुबह नितिन की लाश बेडरूम में मिली। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत सल्फास खाने से हुई। बेडरूम में एक तलाकनामा भी मिला। इसके अनुसार, नितिन का पत्नी विनीता से 12 मार्च को ही तलाक हुआ था। संभवत: इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की।
इस घटना के बाद अपंग पिता राजपाल को गहरा सदमा लगा। रीढ़ की हड्डी टूटने से पहले से बिस्तर पर चल रहे राजपाल को बेटे के जाने का गम ऐसा लगा कि उनकी सांसें भी उखडऩे लगीं। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए गए। पिछले कई दिन से वह वेंटीलेटर पर थे। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। तीन दिन के भीतर पिता-पुत्र की मौत होने से पूरा मोहल्ला गमजदा है।

बेटी ने किया अंतिम संस्कार
राजपाल की मौत के बाद इंस्पेक्टर ने उनकी बेटी को सूचित किया, जो बागपत के टटीरी में रहती हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक की बेटी के सुपुर्द कर दिया। बेटी ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, राजपाल सिंह के बेटे नितिन तंवर का सोमवार को उनके साले ने अंतिम संस्कार किया।

उजड़ गया परिवार
नितिन की शादी 22 नवंबर 2010 को विनीता तंवर निवासी खतौली से हुई थी। शादी के बाद मनमुटाव के चलते दोनों में तलाक की नौबत आ गई और 12 मार्च 2021 को दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से नितिन डिप्रेशन में था। पिता-पुत्र की मौत के बाद पूरा परिवार ही उजड़ गया।

संभलकर चल रहे हैं राहुल गांधी, अगर राफेल की तरह पेगासस भी ‘बैकफायर’ कर गया तो होगी दिक्कत
युवा नेता रोहित तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष
नई समय सारिणी बना रहा है भारतीय रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
प्रदेश में मिले कोरोना के 3450 नए मरीज, 15 की मौत, राजधानी से 1 हजार से ज्यादा मरीज
नोटिस के बाद भी नहीं कराया नियमितीकरण, शहर के रिहायशी इलाकों में कई दुकानें हुई सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation डीएमएफ के कार्यों की धीमी गति पर वोरा ने जताया असंतोष…. प्रभारी मंत्री से की अतिरिक्त राशि जारी करने की मांग
Next Article श्रीकंचनपथ 154 # 17 march 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?