ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहू ने पूरी की सास ससुर की इच्छा, गांव के बच्चे पढ़े इसलिए बनवा दिया यशोदय भवन… जानिए इसकी खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बहू ने पूरी की सास ससुर की इच्छा, गांव के बच्चे पढ़े इसलिए बनवा दिया यशोदय भवन… जानिए इसकी खास बातें

By Mohan Rao
Published: December 21, 2023
Share
यशाेदय भवन
SHARE

भिलाई। शहर से लगे एक गांव हथखोज में एक बहू ने अपने सास ससुर की इच्छा पूरी करने के लिए सरकारी स्कूल परिसर में एक भवन बनवा दिया। इस भवन बच्चों के पढ़ने के लिए भव्य लाइब्रेरी बनावाई गई है। साथ ही भवन को ऐसा डिजायन किया गया ताकि यहां पर सांस्कृतिक आयोजन हो सके। दरअसल महिला के सास ससुर की इच्छा थी कि उसके गांव के बच्चे खूब पढ़े लेकिन वे इसके लिए कुछ नहीं कर पाए। लेकिन उनकी बहू ने अपने सास-ससूर की इच्छा पूरी करने भवन बनवाया।

यह पूरा मामला हथखोज के बंछोर परिवार से जुड़ा हुआ है। बंछोर परिवार कभी हथखोज गांव का रसूखदार परिवार था। इस गांव के उदय राम बंछोर व यशोदा बंछोर अपने जमाने के पढ़े लिखे शख्सियत थे। पढ़ाई लिखाई के महत्व को समझते थे। इसलिए चाहते थे कि गांव के बच्चे भी पढ़े, खूब बढ़े। बाद में बंछोर परिवार रायपुर शिफ्ट हो गया, पर गांव से और गांव के स्कूल से उनकी यादें जुड़ी रही।

इस बीच बंछोर परिवार का एक युवक अनिल बंछोर पढ़ लिखकर एक निजी कंपनी में बढ़ा अधिकारी बना। उनकी माता कृष्णा बंछोर की इच्छा होती है कि वह अपने सास ससुर की याद में गांव के सरकारी हाई स्कूल परिसर में एक भवन का निर्माण कराए। जिसमें बच्चे सांस्कृतिक तथा अन्य अयोजन कर सके। वहां एक लायब्रेरी हो, जिसमें खूब सारी किताबें हो, ताकि बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छी किताबें मिल सकें।

बंछोर परिवार की यह इच्छा पूरी हुई। मां कृष्णा बंछोर के इस सपने को पुत्र अनिल बंछोर ने पूरा किया। गांव के स्कूल परिसर में 91 लाख की लागत से एक भवन तथा लायब्रेरी का निर्माण कराया। जिसका 21  दिसंबर को लोकार्पण हुआ। पुत्रवधु की इच्छा पूरी हुई। इस भवन का नाम दिया गया यशोदय। यशोद (यशोदा बाई बंछोर)  और उदय (उदय राम बंछोर) के नाम को मिलकर यशोदय। पुत्रवधु कृष्णा बंछोर ने अपने सास ससुर का सपना पूरा किया।

भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में रवि शंकर विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुल सचिव एवं विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के सचिव डा. ओम प्रकाश वर्मा, भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व एजीएम भीषम लाल बंछोर, रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर, शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष लिखेंद्र रमाकांत बंछोर, सेवानिवृत प्राचार्य किरण बाला वर्मा, पार्षद राकेश बंछोर, पारस बंछोर, अनिल बंछोर, दिलीप वर्मा एवं ग्राम हथखोज के गणमान्य नागरिक व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

कृष्ण बंछोर के पुत्र अनिल बंछोर ने बताया कि माता जी की इच्छा थी कि मेरे दादा दादी जी की याद में स्कूल को एक भवन व लायब्रेरी समर्पित किया जाए। आज माता जी की इच्छा पूरी हो गई। गांव के बच्चे अब इस भवन में सांस्कृतिक आयोजन कर सकेंगे। लायब्रेरी में अच्छी अच्छी किताबें पढ़ सकेंगे।  इस सकारात्मक पहल से स्कूल के सभी छात्र लाभान्वित होंगे और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।

Dantewada : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, दो लोगों की दबकर हो गई मौत
सीएम बघेल ने किया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, कहा-स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से
मुख्यमंत्री ने सुकमा में केन्द्रीय लाईब्रेरी सृजन का किया लोकार्पण…. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी इससे मदद
Breaking News : नंदिनी में युवक की हत्या, गोवर्धन पूजा की रात आपसी विवाद के बाद चाकू से गोदा
shreekanchanpath 171 # 05 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोनेट फॉर देश मुहिम से जुड़ेगा भिलाई कांग्रेस, कांग्रेस के क्राउड फंडिंग में जुड़े विधायक देवेंद्र, भिलाईवासियों से की अपील
Next Article पांच साल का विवान बना बाल आरक्षक, आईजी के आदेश पर मिला नियुक्ति पत्र

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?