ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दंतेवाड़ा-नारायणपुर एनकाउंटर : मारे नक्सलियों में 16 पर था 1 करोड़ 30 लाख का इनाम, आईजी ने कहा- बड़ी सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

दंतेवाड़ा-नारायणपुर एनकाउंटर : मारे नक्सलियों में 16 पर था 1 करोड़ 30 लाख का इनाम, आईजी ने कहा- बड़ी सफलता

By Mohan Rao
Published: October 6, 2024
Share
दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ मारे गए नक्सलियों के शव
SHARE

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की टीमें कैंप में लौट आई हैं। सुरक्षाबलों ने 31 शवों को बरामद किया और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किया है।  नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने जानकारी साझा की। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि सारी बाधाओं को हम तोड़ रहे हैं, इस मुठभेड़ में अब तक की शिनाख्त के आधार एक करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली मारे गए हैं। आईजी सुंदरराज पी. ने आगे कहा कि डीएसपी लेवल के जबांज जवानों के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली है।

आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि अनुसार तीन अक्तूबर को नारायणपुर-दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर रवाना हुये थे। चार अक्तूबर को नेंदूर-थुलथुली के जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो की देर शाम तक लगातार चलती रही।इस मुठभेड में डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित 18 पुरूष और  13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गये हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना। मृत नक्सलियों में 25 लाख की इनामी पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है। मौके से एलएमजी, एके47, एसएलआर, सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियारों की बरामदगी भी इस ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता है।

मारे गये नक्सलियों में 16 की हुई शिनाख्त
मारे गये नक्सलियों में 16 की शिनाख्त हो गई है। इन 16 नक्सलियों पर एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित है। मारे नक्सलियों में नीति, डीकेएसजेडसी, सुरेश सलाम, डीवीसीएम, मीना माडकम, डीवीसीएम, अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, फूलो पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, बसंती पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, सोमे पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, रामदेर एसीएम, सुकलू उर्फ विजय एसीएम, जमली एसीएम व सोनू कोर्राम व एसीएम अमदेयी शामिल हैं। वहीं अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्रवाई जारी है।

मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के शव बरामद
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि- पूर्वी बस्तर डिवीजन क्षेत्र के दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं उनसे अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्य धारा से जुड़े और हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें।

इस साल अब तक 733 नक्सलियों ने किया सरेंडर
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में माओवादियों संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बल द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई। नौ महीने में माओवादी कैडर को सुरक्षाबलों द्वारा कई मुठभेड़ ढेर किया गया। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 188 नक्सलियों के शव बरामद, 706 गिरफ्तार एवं 733 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

यह सम्मान हमारी सनातन परंपरा, श्रीराम के आदर्शों और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट ‘भांचा’ संस्कृति की वैश्विक पहचान है- राजेश अग्रवाल
Breaking News : जशपुर में सल्लु राजवाडे के घर मिला नक्सल पर्चा, पीएलएफआई संगठन का नाम… जांच में जुटी पुलिस
राजिम माघी पुन्नी मेला : बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, लगातार सीखते रहना ही है जिंदगी
क्रिसमस पर दोस्तों को दें ख़ास गिफ्ट
बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार के बीच उन्नत वेतन पैकेज के लिए हुआ एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
Next Article Bhilai : क्रिश्चियन कम्यूनिटी चर्च में लगी भीषण आग, राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दौरान हादसा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?