ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Dantewada IED Blast: जवानों की शहादत पर नक्सलियों का फरमान, गांव में नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Dantewada IED Blast: जवानों की शहादत पर नक्सलियों का फरमान, गांव में नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार

By Om Prakash Verma
Published: April 27, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाने क्षेत्र में बीते दिनो नक्सली हमले में 10 जवानों और एक ड्राइवर की शहादत पर नक्सलियों ने फिर अपने नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने मामले में फरमान जारी किया है। फरमान में कहा है कि हमले में शहीद जवानों का अंतिम संस्कार गांव में नहीं होने देंगे। कटेकल्याण के गांव मारजुम और गादम में जवानों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नक्सलियों के इस फरमान से भयभीत दो शहीद जवानों के परिजन पार्थिव शरीर लेने दंतेवाड़ा नहीं पहुंचे। इतना ही डर की वजह से श्रद्धांजलि सभा में भी परिजन नहीं पहुंचे। ऐसे में बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में ही दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोनों जवान पहले नक्सली रह चुके थे। इसके बाद पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर कर डीआरजी में शामिल हो गए थे। इसमें से एक जवान के पिता को नक्सली पहले ही हत्या कर चुके हैं। वहीं दूसरा जवान नक्सली पीडि़त था।

इससे पहले नक्सली हमले में शहीद 10 जवानों और एक ड्राइवर को आज पुलिस मौदान में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

इस दौरान शहीदों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। जवानों का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार जवानों के परिवार के साथ है। नक्सल गतिविधियों का करारा जवाब दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, 3 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे भूमिपूजन
दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल : दुर्ग के मोहंदी के गोठान में पहुंची उच्च नस्ल की साहीवाल और गिर गाय
बिना अनुज्ञप्ति के मेडिकल स्टोर्स संचालित, तीन से पंद्रह हजार जुर्माना… चिकन दुकान संचालक को फटकार
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले को दी सौगात: 6.78 करोड़ रुपए के 75 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन कावेरी: विदेश सचिव बोले- हर भारतीय की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची ऑपरेशन कावेरी: विदेश सचिव बोले- हर भारतीय की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसा एक और मामला, पत्नी की हत्या कर दफना दी लाश… हैरान कर देगी हत्याकांड की यह कहानी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?