ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति की बात करने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति की बात करने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट

By @dmin
Published: January 10, 2020
Share
SHARE

लंदन. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को ईरान के साथ तनाव कम करने का संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में कच्चे तेल की कीमत में 4.6% की गिरावट आई है। ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद तेहरान ने प्रतिशोधस्वरूप इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइलों से हमला किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने साथ में ईरानी नेतृत्व को शांति की पेशकश की जिसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले के बाद ईरान ने अपने हथियार डाल दिए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को मध्यपूर्व देशों के तेल की जरूरत नहीं है।

ट्रंप के बयान के बाद वेस्टर्न टेक्सास इंटरमीडियट (WTI) क्रूड ऑइल की कीमत गिरकर प्रति बैरल 60 डॉलर के दायरे में आ गई। ट्रंप के बयान जारी करने से पहले भी डब्ल्यूटीआई में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.7% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 65.78 डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में तेल का कोई ‘संकट नहीं’ है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा ईंधन खपत करने वाला देश है।

इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान के हवाई हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। हालांकि, जब ये अटकलें सामने आईं कि ईरान अपने शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर अब और हमले नहीं करेगा, उसके बाद तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया।

5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी
लॉकडाउन से 30 साल के निचले स्तर पर रहेगी भारत की विकास दर: ‎फिच
दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को मंजूरी
Huawei की अल्ट्रा-प्रीमियम GT5 स्मार्टवॉच इमोशनल वेलबीइंग असिस्टेंट, एआई-पावर्ड स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ, अब फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन पर उपलब्ध है
एयर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए सरकार ने जारी किया ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्याे पर जनता की मुहररू -भूपेश बघेल
Next Article 2019 में तीन साल के पीक पर रही थी बीयर सेल्स
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?