ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चक्रवात ‘मिचौंग’ आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा, IMD का अलर्ट; शाह ने लिया अपडेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

चक्रवात ‘मिचौंग’ आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा, IMD का अलर्ट; शाह ने लिया अपडेट

By Mohan Rao
Published: December 5, 2023
Share
SHARE

विशाखापट्नम। पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया है। इस तूफान को मिचौंग नाम दिया गया है जिसके मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ मंगलवार को भारतीय समयानुसार ढाई बजे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर चेन्नई से करीब सौ किलोमीटर उत्तर पूर्व और नेल्लोर से 120 किलोमीटर दक्षिण पूव में केंद्रित था। यह धीरे-धीरे तेज होगा और उत्तर की ओर बढ़ेगा और गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पांच दिसंबर की दोपहर बापटला के करीब नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा।

चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में आज सुबह 8:30 बजे भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने उत्तर-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में चार और पांच दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। चार और पांच दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ओमनदुरार सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर वालाजाह रोड, माउंट रोड, अन्ना सलाई, चेपॉक सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। तूफान के कारण तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात को देखते हुए चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

शाह ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री से की बात
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से बात की। चक्रवात मिचौंग के कारण चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें मोदी सरकार की ओर से सभी जरूरी सहायता का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की पर्याप्त तैनाती पहले ही की जा चुकी है। आगे की सहायता के लिए अतिरिक्त टीमें तैयार हैं।

एनकाउंटर पर बोले सीएम साय, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जवानों की शहादत पर जताई संवेदना
डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
डायपर से हो रहे बच्चे को रैशेज तो घर पर ऐसे बनाएं रैशेज क्रीम
छत्तीगसढ़ के बजट की तैयारियां : मुख्यमंत्री साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा
कोरोना: संक्रमण के मामले 30 हजार से कम, एक्टिव केस 3 लाख के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन? CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?
Next Article मैनपाट से पिकनिक मनाकर लौट रहें स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार, दो बच्चों का टुटा पैर, स्टाफ व बाकी बच्चों को मामूली चोटें मैनपाट से पिकनिक मनाकर लौट रहें स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार, दो बच्चों का टुटा पैर, स्टाफ व बाकी बच्चों को मामूली चोटें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?