ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के व्यापारी से साइबर फ्रॉड, शातिर ने ठगे पांच लाख रुपए… गुड खरीदी का पैसा कर रहा था ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के व्यापारी से साइबर फ्रॉड, शातिर ने ठगे पांच लाख रुपए… गुड खरीदी का पैसा कर रहा था ट्रांसफर

By Mohan Rao
Published: April 12, 2024
Share
धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। जलेबी चौक कैंप-1 भिलाई का एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। करनाल हरियाणा के एक व्यापारी को गुड की ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान उससे ठगी हुई। शातिरों ने फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए तीन बार में 4 लाख 89 हजार 999 रुपए ट्रांसफर करा लिए। व्यापारी को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उसने इस संबंध में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार  बी 48, आग्रपाली वनांचल सिटी निवासी अनमोल अग्रवाल (31) की शंकर ट्रेडिग के नाम से कैम्प 02 जलेबी चौक के पास फर्म है। उसने निर्मल सागर ट्रेडर्स करनाल हरियाणा की फर्म से 25 जनवरी 2024 को गुड खरीदा था जिसका पेमेन्ट ट्रांसफर करना था। 2 अप्रैल को उसने रुपए ट्रांसफर करने के लिए प्रोसेस शुरू किया तो आईएफएससी कोड का मिलान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद व्यापारी ने अपनी बैंक शाखा आईसीआईसीआई बैंक नंदिनी रोड से संपर्क किया।

बैंक कर्मचारी कुनाल साहू ने उन्हे एक टोल फ्री नंबर 18001080 दिया और उस पर कॉल करने कहा। व्यापारी ने उस पर कॉल किया तो वहां से कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने कुनाल साहू को दोबारा कॉल किया और समस्या बताने पर उसने कहा कि गुगल पर सर्च करने से कस्टमर केयर नंबर मिल जाएगा। इसके बाद व्यापारी ने गुगल पर सर्च किया। इसके कुछ देर बाद 9347863362 से काल आया। कॉलर ने कहा कि आईडी डिवाईस को अपडेट करो तो व्यापारी ने अपडेट कर दिया। फिर क्या था इसके बाद उनके एकाउंट नंबर 181505001413 से एकाउंट नंबर 1249104000105309 में तीन बार में 4 लाख 89 लाख 999 रुपए डेबिट हो गए।

इसके बाद व्यापारी को समझते देर नहीं लगी कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। गुगल पर सर्च करने पर ठगों को उनका डेटा मिल गया और उन लोगों ने इनके खाते से रकम ट्रांसफर करा ली। इसके बाद उसने आईसीआईसीआई बैंक नंदिनी रोड शाखा मैनेजर करण करूणाकर इसकी जानकारी दी। बैंक द्वारा खाता जांच करने पर पता चला कि उनके अकाउंट से ईडीबीआई बैंक ब्रांच लक्ष्मी काम्पलेक्स गुजराती बाजार पटना सिटी बिहार में खाता नंबर 1249104000105309 में क्रेडिट हुई है। उक्त खाता रेश्मा फातमा के नाम पर है। फिलहाल व्यापारी की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
नई समय सारिणी बना रहा है भारतीय रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया…
साधु भी ले रहे डिजिटल दक्षिणा, आनंद महिंद्रा ने साझा किया मजेदार वीडियो
सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Next Article अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?