ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमरावती में 1 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सामान की दुकानों पर भी लगे प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमरावती में 1 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सामान की दुकानों पर भी लगे प्रतिबंध

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
अमरावती में 1 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सामान की दुकानों पर भी लगे प्रतिबंध
अमरावती में 1 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सामान की दुकानों पर भी लगे प्रतिबंध
SHARE

अमरावती (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। अमरावती जिले में प्रशासन ने 22 फरवरी को रात 8 बजे से 1 मार्च तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू 1 मार्च को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। इस कर्फ्यू के दौरान बेहद सख्ती रहेगी और जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राशन, सब्जी, फल और दूध आदि जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानें भी सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी।

पुणे, नागपुर और मुंबई जैसे अहम शहरों में एक बार फिर से कोरोना सिर उठाने लगा है। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगले 8 दिन अहम रहने वाले हैं। यदि लोगों ने लापरवाही बंद नहीं की और कोरोना के मामलों में यूं ही इजाफा होता रहा तो फिर लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। इन दोनों राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य भी चिंता की वजह बने हुए हैं।
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक का ऐलान किया है। अगले आदेश तक राज्य में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई है या नहीं यह दो हफ्ते में साफ हो जाएगा। उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस बीमारी के खिलाफ लड़ाई विश्व युद्ध के समान है और संक्रमण के खिलाफ मास्क एक प्रभावी ढाल है।

शिक्षक दिवस पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में सम्मानित हुए गुरुजन
सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक
ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद
Big News: ‘लोन वर्राटू’ अभियान का असर: तीन इनामी नक्सली सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में शामिल होने का लिया फैसला
66 एमएलडी का पानी हुआ पीने योग्य….. पीएचई की जांच में सब कुछ मानक स्तर का….. टंकी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से सप्लाई के लिए कराई गई सैंपल की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Collector inspected the corporation works with the commissioner बड़ी खबर: जंगल में मिली फंदे पर झुली हुई युवक युवती की सड़ी गली लाश…. जांच में जुटी पुलिस
Next Article The Collector inspected the corporation works with the commissioner 11 फरवरी से लापता नाबालिग किशोरी व युवक के शव जंगल में फंदे पर लटके मिले… पुलिस जांच में सामने आई यह बात… पढ़े पूरी खबर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?