ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में झपटमारी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में झपटमारी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

By Mohan Rao
Published: November 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग भिलाई के अलग अलग इलाकों में नेशनल हाईवे और व्यस्त मार्गों पर महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी और आभूषण झपटने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। खुर्सीपार पुलिस, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) तथा अन्य थाना प्रभारियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और तकनीकी सुरागरसी के चलते इस शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता मिली है।

खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार हो रही झपटमारी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया था। थाना खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने अन्य संबंधित थानों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मजबूत मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संयुक्त टीम द्वारा लगातार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी कुम्हारी निवासी लक्ष्मण राव को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी के पास से 3 लाख 60 हजार से ज्यादा का सामान बरामद किया गया।

आरोपी ने इन क्षेत्रों में की झपटमारी

तुलसी ट्रेडर्स के सामने, खुर्सीपार चौक, थाना खुर्सीपार: आरोपी ने झपट्टा मारकर मोबाइल और जेवरात छीने।  डबरा पारा ओवरब्रिज के ऊपर, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार: आरोपी ने बैग छीना, जिसमें नकदी और दस्तावेज थे। नेशनल हाईवे, थाना पुरानी भिलाई: नेशनल हाईवे पर झपटमारी कर मोबाइल छीना गया। नंदनी रोड, थाना जामुल नंदनी रोड पर बैग छीना गया, जिसमें सोने के जेवरात और नकदी थे। पावर हाउस ओवरब्रिज, थाना छावनी: नेशनल हाईवे रोड पर पावर हाउस ओवरब्रिज के ऊपर बैग छीनकर भागा, जिसमें मोबाइल और नगदी थे। चंद्र मौर्य टॉकीज के पास एवं ओवरब्रिज के ऊपर, थाना सुपेला: क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम देकर बैंक दस्तावेज, कार्ड और आभूषण छीने गए।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भीड़-भाड़ वाली जगह, ब्रिज और सुनसान रास्तों पर चलते समय अपने मोबाइल, पर्स और सोने-चांदी के जेवरात का विशेष ध्यान रखें। बैग को सड़क की तरफ न लटकाएं, मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पर न चलें। यदि आपके साथ भी इस तरह की छीना-झपटी की घटना हुई हो, या कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत थाना खुर्सीपार को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

दुर्ग ब्लॉक की मितानिनों का होगा सम्मान, 500 से अधिक मितानिनें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों होंगी सम्मानित
बीजापुर में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, नाइट ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से ·¤è फायरिंग
कोरोना की नेजल वैक्सीन को केंद्र ने दी मंजूरी, निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज के तौर पर लगा सकेंगे लोग… जानिए कैसे काम करती है यह
आशीष यादव को मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी… विधानसभा चुनाव में करेंगे एनएसयूआई का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ को मिला एक और नगर पालिका, जल्द आस्तित्व में आएगी बांकी मोगरा नगर पालिका, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?