ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CSVTU देश का पहला यूनिवर्सिटी, जिसे शासन ने बनाया ड्रोन सर्वेक्षण के लिए राजकीय सर्वेक्षण एजेंसी, करेगा पायलट तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducation

CSVTU देश का पहला यूनिवर्सिटी, जिसे शासन ने बनाया ड्रोन सर्वेक्षण के लिए राजकीय सर्वेक्षण एजेंसी, करेगा पायलट तैयार

By @dmin
Published: October 23, 2022
Share
CSVTU देश का पहला यूनिवर्सिटी, जिसे शासन ने बनाया ड्रोन सर्वेक्षण के लिए राजकीय सर्वेक्षण एजेंसी, करेगा पायलट तैयार
CSVTU देश का पहला यूनिवर्सिटी, जिसे शासन ने बनाया ड्रोन सर्वेक्षण के लिए राजकीय सर्वेक्षण एजेंसी, करेगा पायलट तैयार
SHARE

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय को डीजीपीएस व यूएवी सर्वेक्षण के लिए राजकीय सर्वेक्षण एजेंसी बनाया गया है। यह पूरे देश में पहला एजेंसी है। किसी तकनीकी विश्वविद्यालय के संसाधनों पर निर्भर होकर राज्य का गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित होगा। इससे समय व धन दोनों की बचत राज्य सरकार को होगी। कुलपति डॉ. एमके वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में अध्ययनरत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क स्टेशनरी प्रदान किया जाएगा। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी(गैर क्रीमी लेयर) व सामान्य (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा प्रारंभ
यूएवी के बहुविकल्पीय व दूरगामी उपयोग को देखते हुए जल्द ही विश्वविद्यालय यूएवी संचालन के लिए पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। यह देश में पहली बार होगा जब एक शैक्षणिक संस्थान द्वारा पायलट तैयार होंगे। 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित एक्ट में हुए बदलाव से भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज व ईडी (कार्मिक एवं प्रशासन) अब सीएसव्हीटीयू भिलाई कार्यपरिषद के पदेन सदस्य होगें। वहीं बीएसपी व राउरकेला के इस्पात श्रमवीरों को प्रशिक्षित करने का काम भी विश्वविद्यालय करेगा।

इन पाठ्यक्रमों का किया जा रहा संचालन
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एमके वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व डाटा एनालिसिस के दो बीटेक ऑनर्स और माईनिंग व फायरसेफटी के दो डिप्लोमा जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य ही भावी अभियंताओं में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के माध्यम से कौशल क्षमता विकास करना है। जिससे उद्यमिता व औद्योगिक क्षेत्रों के मांग अनुसार योग्य युवा अभियंताओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण युवाओं के रोजगार की सुनिश्चितता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन शासकीय एवं निजी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एमओयू किया है। कुछ एमओयू प्रक्रियाधीन है।

छात्रों को मिल रहा इतना स्कॉलरशिप
कुलसचिव डॉ. केके वर्मा ने बताया कि विवि. में संचालित डिप्लोमा के छात्रों को 55 हजार रुपये, बीटेक के छात्रों को 1 लाख रुपये, एमटेक के छात्रों को 60 हजार रुपये वार्षिक और पीएचडी छात्रों को मासिक 35 हजार रूपये छात्रवृत्ति राशि विश्वविद्यालय में मिल रही है। विश्वविद्यालय द्वारा खेल के माध्यम से युवाओं में सकारात्मकता उर्जा के संचार हेतु क्रीडा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीटेक, डिप्लोमा, एमटेक व फार्मेसी के प्रतिभागियों को एक साथ खेलने का अवसर मिल रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। खेल का समय सारिणी कैलेण्डर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Gustakhi Maaf: आपरेशन घर वापसी का कुछ तो फायदा हुआ
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आकड़ा 97 लाख मीट्रिक टन से पार, 22 लाख से अधिक किसानों ने बेचा अपना धान
छोटी सी मुर्गीपालन यूनिट से 12 हजार चूजों के बड़े पोल्ट्री फार्म तक का सफर एक साल में, अमर स्वसहायता समूह ने आजीविकामूलक गतिविधियों को लेकर किया बड़ा काम
प्रदेश कोरोना के 2491 नए मामले…. पिछले 24 घंटे में 52 मरीजों की हुई मौत…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार
बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-पाक महामुकाबले पर बारिश का खतरा, एक्सपर्टस ने कहा बारिश के बीच इनती है मैच की संभावना
Next Article ISRO created history: सबसे भारी रॉकेट LVM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित ISRO created history: सबसे भारी रॉकेट LVM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?