ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

By Poonam Patel Published May 27, 2026
Share
326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
SHARE

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कोहकामेटा में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना था, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए कुल 326 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 134 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। शेष 192 आवेदन वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं।

हितग्राही मूलक योजनाओं के सर्वाधिक मामले निराकृत

शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।  शिविर में सर्वाधिक 90 मामलों का स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर निराकरण कर ग्रामीणों को राहत दी। आयुष्मान कार्ड के 8, आधार कार्ड से संबंधित 15, जाति प्रमाण पत्र के 2 तथा निवास प्रमाण पत्र के 3 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े 12 मामलों का समाधान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि मनरेगा जॉब कार्ड से जुड़े 20 आवेदन दर्ज किए गए। इसी तरह बैंक खाते से संबंधित 2 मामलों का निपटारा किया गया, जबकि अन्य विभागों से संबंधित 84 आवेदन भी शिविर में प्राप्त हुए।

ग्रामीणों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से (शिविर में) उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं और जानकारियां मिल रही हैं, जिससे उनके समय और संसाधनों की बड़ी बचत हो रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए चिन्हांकित भी किया गया। इस सुशासन शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Poonam Patel May 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिजिटल श्रवण यंत्र और रोजगार मिलने से खिल उठी मुस्कान, अब पीएचडी कर समाज सेवा का सपना करेंगी पूरा झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
Next Article ’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?