ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर

By Poonam Patel Published May 6, 2026
Share
पारंपरिक धान खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, बने प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा
पारंपरिक धान खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, बने प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा
SHARE

रायपुर। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचार और फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य शासन के प्रयास अब जमीन पर असर दिखा रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारगांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर (नंदकुमार) इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरे हैं, जिन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और बहु-फसली मॉडल अपनाते हुए अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

कभी केवल धान की खेती पर निर्भर रहने वाले मधुकर ने बदलते समय के साथ जोखिम उठाते हुए 18 एकड़ कृषि भूमि में फसल विविधिकरण को अपनाया। उन्होंने काली मिर्च, आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, कुंदरू और परवल जैसी विभिन्न फसलों की खेती शुरू की। इसके परिणामस्वरूप उनकी आय में दोगुना से तीन गुना तक वृद्धि हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।

उनके खेत में आज वैज्ञानिक और योजनाबद्ध खेती का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिलता है। उन्होंने 250 कटहल, 600 नए और 250 पुराने नींबू, 100 एप्पल बेर, 1700 ऑस्ट्रेलियन टीक तथा 300 काली मिर्च के पौधे लगाए हैं। इसके साथ ही कुंदरू, परवल, खीरा, लौकी और डोडका जैसी सब्जी फसलों की भी बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे सालभर आय का स्रोत बना हुआ है।

मधुकर की इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन भी उन्हें एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उनके खेत का निरीक्षण कर उनके नवाचारों की सराहना की और कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल किसानों की आय बढ़ती है, बल्कि खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी भी बनती है। उन्होंने अन्य किसानों को भी ऐसे मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

मधुकर की सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों और विविध फसलों को अपनाएं, तो वे सीमित संसाधनों में भी बेहतर आमदनी हासिल कर सकते हैं। आज वे न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Poonam Patel May 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल भी हुए शामिल नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
Next Article सीएम कैंप कार्यालय की पहल : दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ग्रामीणों को मिली राहत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?