ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। चुनावों से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला है, पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे देने के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कैबिनेट की बैठक की। बैठक में कैबिनेट को भंग करने की बजाय बहुमत साबित करने का फैसला किया गया। इधर एलजी पद से राष्ट्रपति ने किरण बेदी को हटा दिया है। पुडुचेरी विधानसभा में विधायकों की संख्या 30 है, जिसमें 2016 में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। 

इसके बाद कांग्रेस को तीन डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला था। लेकिन चार विधायकों के इस्तीफे देने के बाद अब विधायकों की संख्या दस हो गई है। बता दें कि इससे पहले एक विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। 
वहीं विपक्ष की स्थिति देखें तो 2016 में विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी की सात सीटें और अन्नाद्रमुक को चार सीटें मिली थीं। वहीं सदन में भारतीय जनता पार्टी के तीन नामित सदस्य हैं। अब कांग्रेस गठबंधन के पास महज 14 विधायक हैं। उसे डीएमके और एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है। विपक्ष के सदस्यों की संख्या भी अब 14 है। फिलहाल, बहुमत का आंकड़ा 15 का है, जिससे कांग्रेस एक अंक दूर है।
बता दें कि पुडुचेरी के कामराज सीट से कांग्रेस एमएलए ए जॉन कुमार ने कांग्रेस सरकार में असंतोष का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मल्लदी कृष्ण राव, नमिचीवम और थिपिनदान पहले से पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। 
पीडब्ल्यूडी मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नमिचीवम और विधायक पद से इस्तीफा देने वाले ई थिपिनदान पहले ही भाजपा से जुड़ चुके हैं। अभी तक पुडुचेरी विधानसभा से कुल चार कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। यही वजह से वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली सरकार संकट में आ गई है। वहीं पुडुचेरी में तमिलनाडु के साथ विधानसभा चुनाव होना है, हालांकि अभी तारीखों का एलान होना बाकी है।

अखिलेश यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष एनसीडी जांच अभियान शुरू किया, 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का लक्ष्य
भोपाल में एयरक्राफ्ट क्रैश, तीन पायलट घायल
श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
स्कूली बच्चों की उपलब्धि सुधार के लिए आज से विशेष अभियान, बाहरी एजेंसी करेंगी अभियान के परिणामों का मूल्यांकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योजनाओं का लाभ मिलने एवं आमदनी बढऩे से मछुआरों में उत्साह योजनाओं का लाभ मिलने एवं आमदनी बढऩे से मछुआरों में उत्साह
Next Article कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?