ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Crime News: दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Crime News: दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति

By Om Prakash Verma
Published: June 15, 2024
Share
Crime News: दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति
Crime News: दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति
SHARE

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे (45) ने अपनी पत्नी दशोदा बाई (43) की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। विवाद का कारण अस्पष्ट है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर के मुताबिक, हेंगल अपनी पत्नी दशोदा के साथ शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब खेत गया था। दम्पत्ति खेत तो गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब घर के लोग उन्हें खोजते खेत पहुंचे तो देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दीवार पर बने एक होल से अंदर झांका तो नजारा दिल दहला देने वाला था। हेंगल फंदे पर लटका था और नीचे जमीन पर दशोदा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा बताया कि उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली तो वे अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने दरवाजा तोडऩे का काफी प्रयास किया, लेकिन बेहद मजबूत होने की वजह से दरवाजा टूट नहीं पाया। इसके बाद दीवार में छेनी-हथोड़ी के सहारे गड्ढा किया गया। अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। जमीन पर दशोदा बाई की लाश खून से लथपथ लाश पड़ी थी और हेंगल फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद दुर्ग मरच्युरी भिझवाया। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इधर, हेंगल और दशोदा के दोनों बेटों और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फावड़े से पत्नी पर किए कई प्रहार
उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा के ऊपर हमला किया। उसने दशोदा के गले और सिर में कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। हेंगल ने इतना बड़ा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन हत्या और आत्महत्या के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है। टीआई का कहना है कि पुलिस हेंगल के बेटों, परिवारजनों व संबंधियों से पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच किस तरह के संबंध थे और इतने बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह हो सकती है।

देर रात तोड़ा गया दरवाजा
पुलिस के मुताबिक, स्टोर रूम का दरवाजा और दीवार काफी मजबूत होने से टूट नहीं रही थी। गांव के लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात एक बजे दीवार में होल करके किसी तरह दरवाजा खोला गया और उसके पुलिस स्टोर रूम के भीतर पहुंची। इस दौरान एसडीओपी पाटन और उतई पुलिस मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर दिया है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे वापस
झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी को घर में दौड़ा-दौड़ाकर की निर्मम हत्या
कर्ज का दबाव झेल रहे देशों को बचाना जरूरी, वित्त मंत्री सीतारमण ने विश्व बैंक से किया आगे आने का आग्रह
Gustakhi Maaf: इस जेल अधीक्षक ने शोले की याद दिला दी
सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर के.पी. न्यूज के पत्रकार सीमांत कश्यप, सचिन मोरे का सम्मान वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर के.पी. न्यूज के पत्रकार सीमांत कश्यप, सचिन मोरे का सम्मान
Next Article साय सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ साय सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?