ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर
Cricket News: 2021 में टीम को बनाया था विश्व चैम्पियन, अब टी20 की कप्तानी से सन्यास का ऐलान, जानिए इस खिलाड़ी का अब तक का सफर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/ (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब उन्होंने टी20 से भी संन्यास का एलान किया। फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 कप्तान रहे हैं। उनके नेतृ्त्व में कंगारू टीम साल 2021 में पहली बार टी20 विश्व कप जीती थी। एरोन फिंच ने 76 टी20 और 55 वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की।

फिंच ने कुल 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, इसमें पांच टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 मैच शामिल हैं। फिंच ने अपने संन्यास को लेकर कहा यह महसूस करते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेलूंगा, अब पद छोडऩे का सही समय है और टीम को उस टूर्नामेंट की योजना बनाने और उस पर अमल करने का समय देना चाहिए। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में मेरा समर्थन किया।

जनवरी 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से, फिंच ने 8,804 रन बनाए, जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं। फिंच ने पिछले साल सितंबर में वनडे से संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना जारी रखा। हालांकि, फिंच की अगुआई में कंगारू टीम अपने घर में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी। फिंच ने इसी टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेला और 63 रन बनाए। हालांकि, पहले मैच में मिली हार के चलते यह टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची।

साल 2020 में फिंच पुरुषों में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बने थे। उन्होंने 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 76 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली थी और टी20 में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस लाजवाब पारी में 10 छक्के और 16 चौके शामिल थे। वहीं, 2013 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में 63 गेंदों में 156 रन बनाए थे। यह उस समय टी20 की सबसे बड़ी पारी थी और फिलहाल तीसरे नंबर पर है।

फिंच ने कहा टीम की सफलता के लिए आप मैच खेलते हैं और 2021 में पहली बार टी20 विश्व कप और 2015 में घरेलू सरजमीं पर वनडे विश्व कप जीतना दो यादें होंगी जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। 12 साल तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना और कुछ महानतम खिलाडिय़ों के साथ और उनके खिलाफ खेलना एक अविश्वसनीय सम्मान रहा है।

चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां
Durg Breaking : शराब के लिए आए दिन घर पर करता था विवाद, तंग माता-पिता व भाई ने कर दी हत्या
जंगल को आग की लपटों से बचाने महिलाओं ने पेश की मिसाल, स्वयं आगे आकर वनकर्मियों के साथ निभा रही अपनी भागीदारी
क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत : घर से निकलकर सड़क पर आए लोग… निगम ने रोकी पानी सप्लाई
सरगुजा संभाग के 391 व बस्तर संभाग के 1908 गांव के लोगों की होगी मलेरिया जांच…. 3 लाख 33 हज़ार से अधिक घरों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
Next Article Turkey-Syria Earthquake: भारत ने भेजी पैरामेडिक की टीम, राहत सामग्री और आवश्यक दवाओं की पहली खेप Turkey-Syria Earthquake: भारत ने भेजी पैरामेडिक की टीम, राहत सामग्री और आवश्यक दवाओं की पहली खेप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?