ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket News: सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, विराट की रैंकिंग में भी सुधार
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

Cricket News: सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, विराट की रैंकिंग में भी सुधार

By Om Prakash Verma Published September 20, 2023
Share
Cricket News: सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, विराट की रैंकिंग में भी सुधार
Cricket News: सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, विराट की रैंकिंग में भी सुधार
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज को आठ स्थान का फायदा हुआ। वह नौवें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए। सिराज को एशिया कप फाइनल में घातक गेंदबाजी से फायदा हुआ। उन्होंने फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट झटके थे।

एशिया कप में इस गेंदबाज ने कुल 10 विकेट लिए। यह दूसरी बार है जब सिराज नंबर वन बॉलर बने हैं। इससे पहले मार्च 2023 में भी नंबर वन बॉलर रह चुके हैं। सिराज से पहले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन बॉलर थे। सिराज ने हेजलवुड के अलावा ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ा।

Magic. Mayhem. Mohammed Siraj 🤩#AsiaCup2023 #SLvIND pic.twitter.com/kte9v5O25s

— ICC (@ICC) September 17, 2023

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए वनडे गेंदबाजों में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सिराज के अलावा शीर्ष 10 में यही दो अन्य गेंदबाज रहे जिनकी रैंकिंग में सुधार हुआ। चोट से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ। महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैच गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीका को आखिरी तीन मैच जीतने और सीरीज पर कब्जा जमाने में मदद की। बायें हाथ के इस स्पिनर ने पांचवें वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल आठ विकेट चटकाए। वह अभी 15वें स्थान पर हैं। यह उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भी कई खिलाडिय़ों को फायदा देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में अब तक की अपनी सबसे विस्फोटक पारी खेली। सेंचुरियन में क्लासेन के 209.64 के स्ट्राइक रेट से बनाए 174 रन ने दक्षिण अफ्रीका को 164 रन से जीत दर्ज करने में मदद की। क्लासेन वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 20 स्थान ऊपर पहुंच गए। वह अब नौवें स्थान पर हैं। वहीं, भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के डेविड मलान न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार दिखे थे। उन्होंने 92.33 की औसत और 105.72 के स्ट्राइक-रेट से 277 रन बनाए थे और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अपने करियर की शुरुआत में आईसीसी टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहने वाले इस बल्लेबाज को वनडे रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है और वह करियर बेस्ट 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। द ओवल में 182 रन की धमाकेदार पारी खेलकर वनडे में शानदार वापसी करने वाले मलान के हमवतन बेन स्टोक्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma September 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनेन्द्रगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : हाथी दांत और पेंगोलिन शल्क के तस्कर पकड़ाए
Next Article इस नए स्टेडियम में दिखेगी भगवान भोले शकंर की झलक, डमरू के आकार का पवेलियन, प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, त्रिशूल के आकार की लाइट्स, अद्भुत है गंजारी स्टेडियम इस नए स्टेडियम में दिखेगी भगवान भोले शकंर की झलक, डमरू के आकार का पवेलियन, प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, त्रिशूल के आकार की लाइट्स, अद्भुत है गंजारी स्टेडियम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?